Delhi Lok Sabha Election: उत्तर-पूर्वी सीट पर सर्वाधिक 59.09 फीसदी मतदान, 2020 में यहीं हुई थी भीषण हिंसा
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के बाबरपुर, गोकलपुर, मुस्तफाबाद, रोहतास नगर और घोंडा विधानसभा में 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। वहीं अन्य पांच विधानसभा में करावल नगर, सीलमपुर, सीमापुरी, तिमारपुर और बुराड़ी में 50 से 59 फीसदी मतदान हुआ है।
विस्तार
दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर शनिवार को भीषण गर्मी के बीच जमकर वोटिंग हुई। आंकड़े भले ही बीते दो लोकसभा चुनाव से कम हो, लेकिन मतदाताओं में उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सातों लोकसभा सीट में से उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदान हुआ। यहां पर सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। देर शाम तक मतदाता वोट करते रहे। इस सीट पर 10 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसी लोकसभा सीट पर 2020 में भीषण हिंसा हुई थी। जो क्षेत्र दंगा प्रभावित रहे थे वहां पर अन्य विधानसभा क्षेत्रों की तुलना में अधिक मतदान हुआ है। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के बाबरपुर, गोकलपुर, मुस्तफाबाद, रोहतास नगर और घोंडा विधानसभा में 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। वहीं अन्य पांच विधानसभा में करावल नगर, सीलमपुर, सीमापुरी, तिमारपुर और बुराड़ी में 50 से 59 फीसदी मतदान हुआ है।
नई दिल्ली लोकसभा सीट पर सबसे कम मतदान प्रतिशत
निर्वाचन आयोग देशभर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने के तमाम जतन कर रहा है। राजधानी की नई दिल्ली लोकसभा सीट पर सबसे कम मतदान प्रतिशत से चुनाव आयोग के जागरूकता अभियान पर कई सवाल खड़े कर रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो नई दिल्ली सीट पर शाम पांच बजे तक पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 52.55 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि कस्तूरबा नगर में सबसे कम 48.28 प्रतिशत मतदान ही रिकॉर्ड किया गया। इस निर्वाचन क्षेत्र में शाम पांच बजे तक दस में से पांच विधानसभा क्षेत्र में 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है।
दोपहर में मतदान रहा सुस्त
सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान में सुबह की सैर पर निकलने वाले मतदाता ज्यादा रहे। नौ बजे तक दिल्ली में करीब नौ प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद 11 बजे तक 21 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। दोपहर 1 बजे तक यह आंकड़ा 34 प्रतिशत से अधिक हुआ। इसके बाद तेज गर्मी में अधिकांश लोगों ने घर में आराम किया। फिर तीन बजे से मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ने लगी, जो देर शाम तक रहीं।
ऐसे बदलता रहा मतदान का मिजाज (आंकड़े % में)
लोकसभा क्षेत्र---नौ बजे--11 बजे--1 बजे----3 बजे----5 बजे
चांदनी चौक----7.83----18.55--32.18-----43.70--53.27
उत्तर पूर्वी-----10.15----24.49--37.31----47.85--57.97
पूर्वी दिल्ली----8.82-----22.41--34.24----44.70--56.9
नई दिल्ली-----7.04-----19.18--31.66----42.17--50.44
दक्षिणी दिल्ली---8.88-----21---33.49-----42.96--51.84
उत्तर पश्चिमी---8.99-----22.67-35.72-----44.78--53.17
पश्चिमी-------9.72-----21.56--34.12----44.91--54.15
उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के विधानसभावार मत प्रतिशत
लोकसभा क्षेत्र---मत %
बाबरपुर--66.03
गोकलपुर--60.98
मुस्तफाबाद--61.92
रोहतास नगर--60.62
घोंडा---60.13
करावल नगर--58.20
सीलमपुर--59.73
सीमापुरी--53.52
तिमारपुर--54.58
बुराड़ी--53.60
नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा वार मत प्रतिशत
दिल्ली छावनी-52
ग्रेटर कैलाश-48.84
करोल बाग-49.56
कस्तूरबा नगर-48.28
मालवीय नगर-51.52
मोती नगर-51.98
नई दिल्ली-51.52
पटेल नगर-52.55
आरके पुरम-49
राजेंद्र नगर-49.75
कुल मत-51.54
बीते पांच लोकसभा चुनाव में दिल्ली का मतदान %
चुनाव वर्ष ---मतदान %
-2019----60.60
-2014----65.10
-2009---51.85
-2004---47.09
-1999---43.54