फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस : दिल्ली में 23 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 72 हुई

Mon, 30 Mar 2020 12:40 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 30 Mar 2020 12:40 AM IST
खास बातें

लॉकडाउन के बीच राजधानी दिल्ली से भारी संख्या में मजदूर अपने-अपने गांवों की ओर पलायन कर रहे हैं। रविवार को आनंद विहार और कौशांबी बस अड्डे से पलायन करने वालों को वापस भेजकर इलाके को खाली कराया गया। शनिवार रात तक आनंद विहार में करीब 15000 लोग जमा थे, जिनमें से अब केवल 300-400 लोग बचे हैं। वो भी वापस जा रहे हैं। वहीं कौशांबी बस अड्डा भी रविवार सुबह से खाली है। यहां पढ़ें रविवार को लॉकडाउन से दिनभर का अपडेट-

विज्ञापन
Delhi lockdown in wake of corona virus live updates many people migrates home town
रेलवे पटरी के सहारे घर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:35 AM, 30-Mar-2020
अस्पताल की ओर... - फोटो : अमर उजाला
लोकनायक अस्पताल में कल देर रात डीटीसी बस में लाकर लगभग 50 से 70 संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। एक डॉक्टर ने बताया कि निजामुद्दीन की किसी मस्जिद में यह लोग रुके हुए थे। ये सभी जमात के लिए आए हुए थे। इसमें से कई लोग सऊदी अरब आदि देशों से आए थे। पुलिस इन्हें सबसे पहले आरएमएल अस्पताल लेकर गई थी लेकिन आरएमएल में सीट फूल होने के कारण इन्हें लोकनायक अस्पताल भेज दिया गया।
08:20 PM, 29-Mar-2020

दिल्ली में आज 23 नए मामले आए सामने, कुल संख्या 72 हुई



दिल्ली में आज कोरोना वायरस के 23 नए मामले सामने आए हैं। अब दिल्ली में कुल संक्रमितों की संखया बढ़कर 72 हो गई है। 
विज्ञापन
08:05 PM, 29-Mar-2020

जे.पी.एस.आई.स्पोर्टस सिटी,यमुना एक्सप्रेस-वे में प्रवासियों के लिए शेल्टर होम्स



कार्यालय, जिला मजिस्ट्रेट, गौतमबुद्धनगर ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-2 की उपधारा (जी) के अन्तर्गत कोविड-19 के कारण फैल रही महामारी को 'आपदा' घोषित किया गया है। जनपद या अन्य प्रदेशों के व्यक्ति, जो गौतमबुद्धनगर में निराश्रित हैं उनके चिकित्सकीय उपचार,भोजन एवं रहने आदि की व्यवस्था हेतु तत्काल प्रभाव से शेल्टर होम्स के रूप में जे.पी.एस.आई.स्पोर्टस सिटी,यमुना एक्सप्रेस-वे को उनके भवन एवं अन्य संसाधनों सहित अग्रिम आदेशों तक अभिहीत किया गया है।
07:02 PM, 29-Mar-2020

अगर हम लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे तो हमारे साथ पूरा देश फेल हो जाएगाः अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बताया कि मैं अपने परिवार के साथ लॉकडाउन के अगले 18 दिन तक भगवत गीता के 18 पाठ पढूंगा। उन्होंने लोगों से भी यही अपील की है कि वह भी अपने-अपने घर में कुछ ऐसा ही करें और लॉकडाउन को सफल बनाएं। 

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जब लॉकडाउन का एलान किया था उन्होंने एक लाइन कही थी जो जहां है वो वहीं रहे, मेरे हिसाब से ये कोरोना के लॉकडाउन का मंत्र है, अगर हम इसको लागू नहीं करेंगे तो यह लॉकडाउन सफल नहीं हो सकता। हम फेल हो जाएंगे पूरा देश फेल हो जाएगा। 
06:36 PM, 29-Mar-2020
गाजियाबाद में दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्डा के खिलाफ थाना कविनगर में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उनके ऊपर अफवाह फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मुकदमा दर्ज करवाने वाले शख्स का नाम अश्विनी उपाध्याय है।
06:35 PM, 29-Mar-2020

बेटे के कोरोना पॉजिटिव होने पर पिता की सदमे से मौत

दादरी के बिसनोली गांव में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सदमे से उसके पिता की मृत्यु हो गई। शनिवार को जिला प्रशासन जैसे ही पूरे परिवार को जांच करने के लिए अस्पताल लेकर गया, वैसे ही पिता सदमे में आ गए और रविवार को उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:09 PM, 29-Mar-2020

गाजियाबाद के लाल कुआं में आनंद विहार जैसे हालात



गाजियाबाद के लाल कुआं पर  लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जो हाल कल तक कौशांबी, आनंद विहार और यूपी गेट का था, वही हाल अब गाजियाबाद के लाल कुआं का हो गया है। वहां दिल्ली से गए करीब 2000 लोग मौजूद हैं। वहां पर लगातार बसें आ रही है और लोगों की जांच के बाद उनको बस में बिठाया जा रहा है।

लाल कुआं से सुबह 8:00 बजे से अब तक दिल्ली से आए करीबन 40000 प्रवासी कामगारों को बसों में बैठाकर उनके गांव की ओर रवाना कर दिया गया है। 

02:27 PM, 29-Mar-2020

गौतमबुद्धनगर में कोरोना के चार नए मरीज

गौतमबुद्धनगर में रविवार को कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 31 हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह ने रविवार को इन चार मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि की।
02:14 PM, 29-Mar-2020

लाल कुआं पहुंचे कई लोग

गाजियाबाद के लाल कुआं में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जो हाल कल तक कौशांबी, आनंद विहार और यूपी गेट का था वही हाल अब गाजियाबाद के लाल कुआं का हो गया है। इस समय यहां दिल्ली से आए करीब 2000 लोग मौजूद हैं। यहां लगातार बसें आ रही हैं और लोगों की जांच के बाद उन्हें बसों में बिठाया जा रहा है।
02:12 PM, 29-Mar-2020

सड़क बंद होने को बाद रेलवे पटरी से जाने लगे लोग

सड़कों के रास्ते पैदल पलायन करने से रोके जाने के बाद कई इलाकों से लोग रेलवे पटरी के सहारे अपने गांवों की ओर जा रहे हैं। स्थानीय लोग इस काम में उनकी मदद करते भी नजर आ रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed