फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat Junction to get a makeover worth 65 crore Platform 5 to be relocated

Panipat News: 65 करोड़ से बदलेगी पानीपत जंक्शन की तस्वीर, प्लेटफार्म-5 होगा शिफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Panipat Junction to get a makeover worth 65 crore Platform 5 to be relocated
फुटओवर ब्रिज की चौड़ाई बढ़ेगी, मुख्य प्रवेश द्वार पर बनेगा विशाल हॉल; पश्चिमी दिशा में बिछेंगी नई रेल लाइनें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 65 करोड़ रुपये से पानीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों के पुनर्विकास के तहत प्लेटफार्म नंबर-5 को मौजूदा स्थान से हटाकर रनिंग रूम की तरफ शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही यात्रियों की आवाजाही आसान बनाने के लिए फुटओवर ब्रिज की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। नए भवनों और रेल लाइनों के निर्माण तक और कई कार्य भी प्रस्तावित हैं।
बुधवार को मुख्य परियोजना निदेशक नवीन अग्रवाल ने तकनीकी टीम के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर-5 सहित स्टेशन के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। इसके अलावा यार्ड में बन रहे स्टेशन कक्ष के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के पुनर्विकास की योजना तैयार की गई है। परियोजना के पूरा होने पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और व्यवस्थित आवागमन व्यवस्था उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटओवर ब्रिज होगा चौड़ा, प्रवेश द्वार पर बनेगा बड़ा हॉल
स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मौजूदा फुटओवर ब्रिज का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। वहीं, मुख्य प्रवेश द्वार के पास विशाल हॉल बनाया जाएगा। इसे आधुनिक डिजाइन के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिससे स्टेशन परिसर में यात्रियों के आवागमन और अन्य गतिविधियों को व्यवस्थित किया जा सके।


पश्चिमी दिशा में बिछेंगी नई रेल लाइनें
परियोजना के तहत दिल्ली-पानीपत-अंबाला रेलखंड पर स्टेशन की पश्चिमी दिशा में नई रेल लाइनें बिछाई जाएंगी। इसके साथ ही वर्तमान प्लेटफार्म नंबर-5 को उसके मौजूदा स्थान से हटाकर रनिंग रूम की तरफ स्थानांतरित किया जाएगा। मुख्य परियोजना निदेशक नवीन अग्रवाल ने कहा कि स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों को जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा। योजना के तहत बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के साथ यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed