{"_id":"64267f34d103915fba0a0533","slug":"delhi-liquor-scam-manish-sisodias-bail-hearing-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Excise Policy: निचली अदालत से जमानत याचिका हुई रद्द, मनीष सिसोदिया अब करेंगे हाईकोर्ट का रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Excise Policy: निचली अदालत से जमानत याचिका हुई रद्द, मनीष सिसोदिया अब करेंगे हाईकोर्ट का रुख
Fri, 31 Mar 2023 04:25 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 31 Mar 2023 04:25 PM IST
सार
दिल्ली शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी है। निचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ अब मनीष सिसोदिया हाईकोर्ट का रुख करेंगे। राउज एवेन्यू अदालत ने सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में सिसोदिया ने जमानत याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई थी। जिसके बाद कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। पिछले सप्ताह सीबीआई ने शराब घोटाले मामले का विवरण और गवाहों के बयान कोर्ट में पेश किए थे।
विज्ञापन
सिसोदिया ने जमानत याचिका दाखिल करते हुए गिरफ्तारी का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि सभी रिकवरी पहले ही की जा चुकी है।