दिल्ली के एलजी नजीब जंग ने दिया इस्तीफा, अनिल बैजल हो सकते हैं नए उपराज्यपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के एलजी नजीब जंग ने सबको चौंकाते हुए बृहस्पतिवार को अपना इस्तीफा दे दिया। टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी उनसे फोन पर बात की है और शुक्रवार को मिलने जाएंगे।
हालांकि नजीब जंग के ओएसडी अजय चौधरी के मुताबिक उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है वे अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं।
बता दें कि उनका अभी डेढ़ साल का लंबा कार्यकाल बाकी था। जानकारी के अनुसार राजनिवास से जो त्यागपत्र की प्रति सामने आई है उसमें ये जानकारी तो नहीं है कि नजीब जंग ने इस्तीफा क्यों दिया।
हालांकि उन्होंने राष्ट्रपति और दिल्लीवासियों समेत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी उनके दो साल के साथ का धन्यवाद दिया। इसके साथ ही एलजी नजीब जंग ने ये जानकारी भी दी कि वो अपने प्यार यानी पढ़ाई को जारी रखने के लिए जाना चाहते हैं और इसलिए वो इस्तीफा दे रहे हैं।
वहीं सूत्रों के हवाले से ये खबर भी आ रही है कि पूर्व गृह सचिव अनिल बैजल दिल्ली के अगले उपराज्यपाल भी हो सकते हैं। यह अटकलें इसलिए लगाई जा रही हैं क्योंकि पिछले कुछ दिनों से बैजल कई बार गृह मंत्रालय के चक्कर लगा चुके हैं।
LG also said he wanted to spend time with his family, his resignation is for personal reasons: Ajay Chaudhary,OSD to Delhi LG Najeeb Jung pic.twitter.com/fYz7EdOAzq
— ANI (@ANI_news) December 22, 2016
केजरीवाल और मोदी के बीच डील हुई : कांग्रेस
एलजी के इस्तीफे पर जब बीजेपी से प्रतिक्रिया मांगी गई तो दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि उन्हें उपराज्यपाल के फैसले से कोई हैरानी नहीं हुई। अगर वो पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं तो हम सबको उनका सम्मान करना चाहिए।
वहीं आप नेता कुमार विश्वास ने इस फैसले पर हैरानी जताते हुए एक ट्वीट किया।
गयो😳?
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) December 22, 2016
जंग के इस्तीफे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने आरोप लगाया है केजरीवाल और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच में डील हुई है, इसलिए नजीब जंग को इस्तीफा देना पड़ा। माकन ने ये भी कहा कि अगर सरकार किसी आरएसएस से जुड़े व्यक्ति को उपराज्यपाल बनाएगी तो कांग्रेस उसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि समय से पहले जंग के पद छोड़ने के पीछे क्या कारण है, यह केन्द्र सरकार को बताना चाहिए।
We would like to know from the Centre what is the reason behind this unceremonious exit: Ajay Maken, Cong on Delhi LG pic.twitter.com/ydX2mOoYzz
— ANI (@ANI_news) December 22, 2016