फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi LG and CM Rekha inspect supplementary drain in Wazirabad

नालों की सफाई पर जोर: एलजी और सीएम ने वजीराबाद में किया निरीक्षण, रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Thu, 10 Apr 2025 12:08 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 10 Apr 2025 12:08 PM IST
सार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा ने आज वजीराबाद में बने सप्लीमेंट्री ड्रेन का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Delhi LG and CM Rekha inspect supplementary drain in Wazirabad
एलजी, सीएम रेखा और प्रवेश वर्मा - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा आज वजीराबाद पहुंचे। जहां उन्होंने नाले की सफाई के काम का निरीक्षण किया। दोनों ने वजीराबाद में नाले की सफाई कार्य का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जितने बड़े नाले हैं। उसका निरीक्षण सरकार द्वारा किया गया। यमुना की सफाई के लिए 22 नालों की गाद निकालने का काम लगातार किया जा रहा है। पिछली बार और आज के निरीक्षण में बहुत बड़ा फर्क आ गया है। काम बहुत तेजी से हो रहा है। कई मशीनें लगाई गई हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सफाई कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेरिटोरियल आर्मी करेगी यमुना की सुरक्षा
दिल्ली में जीवनदायिनी यमुना को प्रदूषण और अतिक्रमण से बचाने के लिए सरकार ने इसके रिवर फ्रंट पर टेरिटोरियल आर्मी तैनात करने की योजना बनाई है। ये नदी के प्राकृतिक सौंदर्य की सुरक्षा करेगी और अनधिकृत खुदाई, अतिक्रमण और नदी में कूड़ा करकट न फेंकने के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। इस पहल से यमुना को नया जीवन मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली सरकार ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा था कि यमुना नदी भाजपा सरकार के एजेंडे का सबसे अहम विषय है। यमुना की सफाई, इसके प्राकृतिक स्वरूप की रक्षा, पवित्रता और इसे दर्शन योग्य बनाए रखना सरकार का मुख्य फोकस है। जल्द ही सीएम रेखा गुप्ता इस संबंध में रक्षा विभाग को पत्र लिखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed