{"_id":"5c73b33fbdec22737548c23e","slug":"delhi-labour-hoax-call-to-delhi-police-to-blast-pm-modi-with-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर कहा- पीएम को बम से उड़ा दूंगा... मचा हड़कंप, हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर कहा- पीएम को बम से उड़ा दूंगा... मचा हड़कंप, हुआ गिरफ्तार
Mon, 25 Feb 2019 02:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बुराड़ी से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पुलिस प्रशासन में तहलका मचा दिया और आधी रात को पुलिसवालों के हाथ-पांव फूल गए। दरअसल रविवार रात एक मकान मालिक और उसके किराएदार में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी बीच मकान मालिक ने उसे एक-दो हाथ जमा दिए।
विज्ञापन
इस बात से किराएदार को गुस्सा आ गया और उसने 100 नंबर पर कॉल कर फोन पर भी उल्टी-सीधी बातें कीं। बात करते-करते ही वह बीच में बोल पड़ा कि पीएम को बम से उड़ा दूंगा। उसके ये बात कहते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इसके बाद बुराड़ी थाना पुलिस ने फोन कहां से आया था, ये पता लगाना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने बुराड़ी से किराएदार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि उसका नाम अरुण है और जब उसने कॉल किया था तब वह नशे में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी मजदूरी करता है। बीती रात वह नशे की हालत में था। उसकी अपने मकान मालिक सतीश से कहासुनी हो गई थी। किराएदार की हरकत देख मालिक ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। इसी के बाद उसने पुलिस को फोन किया और नशे में ही पीएम को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली।