फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi kirti nagar woman murder and gym trainer suicide case new revelation both were husband wife not friend

दोस्त नहीं बीवी थी वो: युवती के कत्ल के बाद जिम ट्रेनर सुसाइड केस में नया मोड़, 4 साल पहले दोनों ने की थी शादी

Sat, 11 Feb 2023 09:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 11 Feb 2023 09:59 AM IST
सार

घटना के बाद दोनों के परिवार वाले गमगीन हैं और इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। शुक्रवार को डीडीयू अस्पताल में दोनों शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम करने के बाद दोनों शवों को उनके परिवार वालों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Delhi kirti nagar woman murder and gym trainer suicide case new revelation both were husband wife not friend
delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कीर्तिनगर इलाके में युवती की हत्या करने के बाद जिम ट्रेनर की खुदकुशी करने के मामले में अहम खुलासा हुआ है। जांच में यह बात सामने आई है कि विजय ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ साल 2019 में आंचल से शादी कर ली थी। शादीशुदा होने के बावजूद दोनों को अलग रह रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी छटपटाहट में विजय ने आंचल की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, साल 2018 में जिम में दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद इनके प्रेम संबंध बन गए। बताया जा रहा है कि दोनों के परिवार वाले दोनों के दोस्ती से खुश नहीं थे। उनकी मर्जी के खिलाफ दोनों ने साल 2019 में मंदिर में शादी करने के बाद अदालत में शादी रजिस्टर्ड करा ली। उसके बाद आंचल के परिवार वालों ने उसे आईबीएम की पढ़ाई के लिए कनाडा भेज दिया। 
विज्ञापन


जनवरी 2023 में आंचल कुछ दिनों की छुट्टियां बिताने के लिए पटेल नगर स्थित अपने घर आई थी। विजय ने आंचल को मिलने के लिए बुलाया था। जहां उसने आंचल की गला घोंटने के बाद खुद फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद दोनों के परिवार वाले गमगीन हैं और इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। शुक्रवार को डीडीयू अस्पताल में दोनों शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम करने के बाद दोनों शवों को उनके परिवार वालों के हवाले कर दिया।

जनवरी माह में लिया था किराए पर कमरा

विजय अपने परिवार के साथ आनंदपर्वत इलाके में रहता था। वह रमेश नगर स्थित जिम में ट्रेनर का काम करता था। आनंद पर्वत से रमेश नगर आने में उसे देर हो जाती थी, इसलिए उसने एक महीना पहले ही रमेश नगर में किराए का कमरा लिया था। उसने यह कमरा एक प्रापर्टी डीलर के जरिए लिया था। विजय ने पुलिस सत्यापन के लिए अपने कागजात दिए थे। उसने मकान मालिक को बताया था कि वह यहां अकेला रहेगा।


कमरे को गुब्बारे से सजा रखा था

जिस कमरे से विजय और आंचल का शव मिला, वह गुब्बारे से सजा था। साथ ही वहां एक केक रखा हुआ मिला। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों से जन्मदिन के बारे में पूछा, लेकिन परिवार वालों ने दोनों के जन्मदिन होने से इंकार कर दिया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों दोस्ती की वर्षगांठ या फिर प्रेम दिवस मनाने के लिए एक साथ आए थे। पुलिस ने कमरे से मिले केक को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।
 

क्या है पूरा मामला

रमेश नगर स्थित कमरे में गुरुवार को विजय व आंचल का शव मिला। आंचल का शव बिस्तर पर पड़ा था। वहीं, विजय का शव पंखे से लटका हुआ था। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या करने के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed