फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : Kinnar killed a labourer

Delhi : शराब के नशे में किन्नर के ठिकाने पर सो गया था मजदूर, विवाद के दौरान चाकू से गोदकर हत्या

Sat, 14 Oct 2023 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Oct 2023 01:33 AM IST
सार

मजदूर शराब के नशे में आरोपी की जगह पर सो गया था। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया था।

विज्ञापन
Delhi : Kinnar killed a labourer
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरके पुरम के मोतीबाग मेट्रो स्टेशन के पास सोने के विवाद में किन्नर ने एक मजदूर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मजदूर शराब के नशे में आरोपी की जगह पर सो गया था। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया था। आरोपी ने उसकी गर्दन, कमर और पीठ पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे पुलिस को मोती बाग मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक का शव मिलने की जानकारी मिली। मोती बाग मेट्रो स्टेशन सर्विस रोड के नीचे घने ग्रीन बेल्ट के पास एक शव पड़ा था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया। मृतक की शिनाख्त राम कुमार यादव (30) के रूप में हुई। वह बिहार के बेगूसराय का रहने वाला था और दो साल से अधिक समय से मोती बाग मेट्रो स्टेशन के नीचे रहकर मजदूरी कर रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी रविंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मोती बाग मेट्रो स्टेशन के नीचे रहने वाले सभी लोगों से पूछताछ की। इस दौरान एक संदिग्ध शेफाली उर्फ अमन (23) को हिरासत में लिया। मूलत: प्रयागराज, यूपी का रहने वाला शेफाली मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे 8 साल से रह रहा था। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि वह शराब के नशे में था और उसकी जगह पर सो गया था, जिसको लेकर विवाद हो गया और उसने चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीचबचाव कर रहे युवक की चाकू गोदकर हत्या

जामा मस्जिद इलाके में दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाने जा रहे युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों का मृतक के दोस्त से एक दिन पहले झगड़ा हुआ था और चारों आरोपी उसी दोस्त की पिटाई करने आए थे। मारपीट के दौरान युवक बीचबचाव करा रहा था।

घायल युवक को उसके दोस्त लोकनायक अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के दोस्तों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

मृत युवक की पहचान अरीब (18) के रूप में हुई है। वह पिता असलम परवेज, मां और दो भाइयों के साथ गली कुआं वाली चितली कबर जामा मस्जिद इलाके में रहता था। उसके पिता स्क्रैप कारोबारी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात 1.48 बजे लोकनायक अस्पताल से युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली।

पुलिस को पता चला कि चाकू लगने के बाद युवक को उसके दोस्त अस्पताल लेकर आए थे। ऑपरेशन के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया है। डॉक्टरों ने परिवार वालों को बताया कि चाकू मारे जाने के बाद ज्यादा खून निकलने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरीब के दोस्त अदनान ने बताया कि उसके एक दोस्त अरबाज का बृहस्पतिवार को जन्मदिन था।

अमन विहार में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

अमन विहार इलाके में शुक्रवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इलाके के एक खुले मैदान में भरे पानी में उसका शव सड़ी गली हालत में मिला है। शुरुआती जांच में उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है और मृतक की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7.30 बजे रामा विहार स्थित एक खाली मैदान में भरे पानी में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया। पानी में पड़े होने की वजह से शव पूरी तरह से फूल गया था और सड़ने लगा था। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। मरने वाले की उम्र करीब 40 से 45 के बीच की है।

आपसी रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या

नरेला इलाके में बृहस्पतिवार रात आपसी रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना से कुछ देर पहले मृतक का हमलावरों से झगड़ा हुआ था। हमलावरों ने उसकी पिटाई कर दी थी। मृतक दोस्तों के साथ आने की बात कहकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने कुछ साथियों के साथ पुनर्वास कॉलोनी, डीडीए पार्क के पास पहुंचा। जहां कहासुनी के दौरान हमलावरों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल युवक को उसके दोस्त पास के अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोस्तों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर वारदात में शामिल एक नाबालिग को पकड़ लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

मृतक की शिनाख्त गुलशन (19) के रूप में हुई है। वह पिता जयप्रकाश और मां नीतू के साथ गौतम काॅलोनी, नरेला में रहता था। वह सदर बाजार के एक काॅस्मेटिक सामान की दुकान में काम करता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात 1.54 बजे हरिशचंद अस्पताल से युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि युवक को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की।

जांच में पता चला कि मृतक गुलशन को घायल अवस्था में उसके दोस्त अभिषेक और कुलदीप लेकर आए थे। उसके सीने पर चाकू से कई बार किए गए थे। पुलिस ने उसके दोस्तों से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि गुलशन अपने दोस्तों अभिषेक और बंटी के साथ एक ढाबे से खाना खाकर घर जा रहे थे। रास्ते में उनका 4 लड़कों से झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed