दिल्ली: मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के पास युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 16 Nov 2026 08:09 PM IST
सार
उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के नजदीक समीर नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Delhi Police
- फोटो : फाइल फोटो
