{"_id":"65d541f14f38bf90d0046e96","slug":"delhi-kejriwal-said-talks-for-seat-agreement-with-congress-are-in-the-final-stages-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : केजरीवाल ने कहा- कांग्रेस के साथ सीटों के समझौते की बातचीत अंतिम दौर में, गठबंधन की घोषणा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : केजरीवाल ने कहा- कांग्रेस के साथ सीटों के समझौते की बातचीत अंतिम दौर में, गठबंधन की घोषणा जल्द
Wed, 21 Feb 2024 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 21 Feb 2024 05:51 AM IST
सार
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में स्वतंत्र रूप से संसदीय चुनाव लड़ने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की संभावना को खारिज कर दिया। वहीं, दिल्ली में कांग्रेस के साथ आप के गठबंधन की संभावनाओं के बारे में उन्होंने ने कहा कि कई दौर की चर्चा हो चुकी है और बातचीत अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में गठबंधन के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत अंतिम चरण में है। इस बारे में जल्द ही गठबंधन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में स्वतंत्र रूप से संसदीय चुनाव लड़ने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की संभावना को खारिज कर दिया। वहीं, दिल्ली में कांग्रेस के साथ आप के गठबंधन की संभावनाओं के बारे में उन्होंने ने कहा कि कई दौर की चर्चा हो चुकी है और बातचीत अंतिम चरण में हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के लिए भी कई दौर की चर्चा हो चुकी है और बातचीत अंतिम चरण में है। आप ने पहले कहा था कि वह लोकसभा चुनाव में समझौते के लिए इंडिया गठबंधन के साथ बातचीत कर रही है। खासतौर वह गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और गोवा के बारे में बात कर रही है। आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने हाल ही में कहा था कि पार्टी ने गुजरात में कांग्रेस से 26 लोकसभा सीटों में से आठ की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आप ने पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 13 फीसदी वोट पाकर पांच सीटें जीती थीं। गुजरात और आगामी चुनावों के लिए राज्य में आठ लोकसभा सीटों का दावा किया, जबकि शेष 18 कांग्रेस को देने की पेशकश की। उन्होंने दिल्ली की सात में से एक लोकसभा सीट भी कांग्रेस को देने की पेशकश करते हुए कहा था कि वह इसके लायक भी नहीं है। आप ने अब तक गुजरात और असम में दो-दो और गोवा में एक सीट पर अपने उम्मीदवारों की एकतरफा घोषणा की है।