फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi kathmandu friendship bus departs with passengers on changed route

दिल्ली-काठमांडू मैत्री सेवा: बदले रूट पर 21 यात्रियों के साथ रवाना हुई बस, 49 किमी कम हुई दूरी, सात घंटे की बचत

Tue, 14 Jun 2022 12:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Jun 2022 12:22 AM IST
सार

कोरोना काल में मैत्री बस सेवा के बंद होने के बाद दोबारा शुरुआत होने पर यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए डीटीसी ने समय और मार्ग में बदलाव किया। पहले बस सप्ताह में तीन दिन सुबह 10 बजे कांठमांडू के लिए जाती थी, लेकिन अब सुबह सात बजे जाएगी। 

विज्ञापन
delhi kathmandu friendship bus departs with passengers on changed route
दिल्ली-काठमांडू मैत्री बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की दिल्ली-काठमांडू मैत्री बस सोमवार सुबह सात बजे 21 यात्रियों के साथ अंबेडकर स्टेडियम टर्मिनल से रवाना हुई। मार्ग में बदलाव के बाद पहले दिन मैत्री बस में सफर करने वालों के चेहरे पर इस बात की खुशी दिखी कि कम दूरी तय करने में सात घंटे की बचत का अपने जरूरी कार्यों को पूरा करने में इस्तेमाल कर सकेंगे। टर्मिनल से पहले मैत्री बस मजनू का टीला पहुंची, लेकिन पहले दिन वहां से कोई भी यात्री बस में सवार नहीं हुआ।

विज्ञापन


कोरोना काल में मैत्री बस सेवा के बंद होने के बाद दोबारा शुरुआत होने पर यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए डीटीसी ने समय और मार्ग में बदलाव किया। पहले बस सप्ताह में तीन दिन सुबह 10 बजे कांठमांडू के लिए जाती थी, लेकिन अब सुबह सात बजे जाएगी।
विज्ञापन

 
डीटीसी के उप मुख्य महाप्रबंधक संजय सक्सेना के मुताबिक, इस बदलाव से सफर में दूरी 49 किलोमीटर कम हो जाएगी। साथ ही गंतव्य तक पहुंचने में भी सात घंटे कम लगेंगे। दिल्ली गेट से रवाना होने के बाद बस का परिचालन लखनऊ एक्सप्रेस हाइवे के सर्वेक्षण मार्ग पर किया जाएगा। काठमांडू जाने वाले यात्रियों का प्रमुख केंद्र होने के कारण सुबह पांच बजे मैत्री बस मजनू का टीला पहुंची, लेकिन एक भी यात्री सवार नहीं हुआ। सुबह सात बजे दिल्ली से रवाना होने के बाद उसी रात भारत-नेपाल सीमा को बस पार कर जाएगी, इससे यात्री काठमांडू तक दूसरे मार्गों की अपेक्षा जल्दी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अधिकारी के मुताबिक, इससे यात्रा में लगने वाला समय सात से आठ घंटे कम हो जाएगा। मैत्री बस अपने सफर में फूडिंग प्लाजा (आगरा टोल), फूड किंग प्लाजा (लखनऊ) के बाद रात 10:30 बजे नेपाल में रात के वक्त खाने के लिए रुकेगी। फिलहाल दिल्ली-काठमांडू बस सेवा सोमवार से एक महीने के लिए बदले हुए समय और मार्ग पर चलेगी। दिल्ली-काठमांडू बस 1167 किलोमीटर की दूरी तय करती है। हालांकि, काठमांडू से बस सेवा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बस सेवा की शुरुआत नवंबर 2014 में की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed