फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: JNU Students Union elections today,

Delhi : जेएनयू छात्रसंघ का चुनाव आज, 7751 मतदाता तय करेंगे किसके सिर सजेगा ताज; सुबह 9 बजे से वोटिंग

Fri, 22 Mar 2024 03:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 03:25 AM IST
सार

7751 मतदाता तय करेंगे किसके सिर पर ताज सजेगा। विश्वविद्यालय कैंपस में शुक्रवार सुबह नौ बजे मतदान शुरू होगा, जोकि शाम पांच बजे तक चलेगा।

विज्ञापन
Delhi: JNU Students Union elections today,
JNU

विस्तार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का चुनाव शुक्रवार को होगा। 7751 मतदाता तय करेंगे किसके सिर पर ताज सजेगा। विश्वविद्यालय कैंपस में शुक्रवार सुबह नौ बजे मतदान शुरू होगा, जोकि शाम पांच बजे तक चलेगा।

विज्ञापन


मतदान समाप्त होने के बाद रात नौ से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। शनिवार आधी रात तक मतगणना पूरी होगी और रविवार सुबह तक यानी छोटी हाेली पर जेएनयू छात्रसंघ की नई टीम भी सामने होगी।
विज्ञापन


जेएनयू कैंपस में 7751 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। विशेष छात्रों को डिजिटल बैलेट पेपर पर मतदान का मौका मिलेगा। मतदान के लिए कैंपस में पूरी तैयारियां हो गई है। दिल्ली हाईकोर्ट की समिति जेएनयू छात्रसंघ चुनाव की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी बाकायदा वीडियोग्राफी भी की जा रही है ताकि सारे साक्ष्य अदालत में पेश किए जा सके। उधर, जेएनयू सिक्योरिटी ने शांतिपूर्वक चुनाव के लिए योजना तैयार की है। सभी छात्र संगठनों व चुनाव समिति के साथ बैठकों का दौर जारी है।

‘एन आई फॉर एन आई मेक होल वर्ल्ड ब्लाइंड’ बोलने पर हंगामा

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के तहत झेलम लॉन में प्रेसिडेंशियल डिबेट की समाप्ति से पहले बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे हंगामा हो ही गया। करीब आठ घंटे तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन प्रश्न-उत्तर सत्र में मामला उलझ गया। एक छात्र ने एबीवीपी के अध्यक्ष उमेश चंद्र अजमीरा से सवाल पूछा था। आरोप है कि अजमीरा के जवाब पर छात्रसंघ चुनाव समिति ने एबीवीपी के अध्यक्ष पद के दावेदार के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें बीच में ही भाषण देने से रोक दिया। एबीपीपी ने छात्रसंघ चुनाव समिति पर पक्षपाती व असंवैधानिक रवैए का आरोप लगाते हुए जांच की मांग रखी है। 

झेलम लॉन में बुधवार रात नौ बजे प्रेसीडेंशियल डिबेट शुरू हुई। सेंट्रल पैनल के उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव के दावेदारों के बाद सेंट्रल पैनल के सभी सात उम्मीदवारों ने मंच से मतदाताओं को देश-विदेश के मुद्दों के बाद काम से लुभाना शुरू किया। रातभर सब ठीक रहा, लेकिन सुबह होने तक विवाद हो ही गया। जेएनयू एबीवीपी इकाई मंत्री विकास ने बताया कि अध्यक्ष पद के दावेदार उमेश चंद्र अजमीरा ने अपने भाषण के दौरान संदर्भ के तौर पर महात्मा गांधी का कथन ‘’एन आई फॉर एन आई मेक होल वर्ल्ड ब्लाइंड’’ का प्रयोग किया था। इसको लेकर बिना किसी आधार और नियम जेएनयूएसयू चुनाव समिति ने वाम छात्र संगठनों के साथ मिलकर उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू किया और भाषण देने से भी रोका। जेएनयू में चुनाव के लिए गठित  चुनाव समिति द्वारा प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान एबीवीपी के उम्मीदवार के साथ दुर्व्यवहार करना व भाषण देने से रोकना पक्षपाती एवं असंवैधानिक कदम है।

जयश्रीराम के नारे के साथ अभद्र टिप्पणी
एबीवीपी अध्यक्ष पद के दावेदार ने बताया कि डिबेट के दौरान बुधवार रात को सीआरजेडी-समाजवाद छात्रसभा के कार्यकताओं ने मिले मुलायम -काशी राम, हवा में उड़ गए जय श्रीराम जैसे अभद्र नारे लगाए गए हैं। इसी तरह से भगवान श्रीराम के नाम पर अभद्र टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। एबीवीपी इसका पूरजोर विरोध करती है। 500 साल की गुलामी को हटाकर अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बना है। अभद्र टिप्पणी पर उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनाव के लिए बैलेट में छपने और प्रयोग की संख्या सार्वजनिक करने की मांग रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed