{"_id":"5fe475902103fa4b966d8ad8","slug":"delhi-jal-board-vice-chairman-raghav-chadha-claims-that-bjp-workers-vandalised-his-office-and-attacked-staff-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"राघव चड्ढा के कार्यालय में हुई तोड़फोड़ को केजरीवाल ने बताया शर्मनाक, कार्यकर्ताओं से की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राघव चड्ढा के कार्यालय में हुई तोड़फोड़ को केजरीवाल ने बताया शर्मनाक, कार्यकर्ताओं से की ये अपील
Thu, 24 Dec 2020 05:09 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 24 Dec 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
राघव चड्ढा के कार्यालय में तोड़फोड़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने दावा किया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय में तोड़फोड़ की है। इसकी के साथ झंडेवालान स्थित बोर्ड मुख्यालय में स्टाफ सदस्यों पर भी हमला किया। उधर, भाजपा ने राघव के इन आरोपों को नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
राघव चड्ढा के कार्यालय में हुए हमले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये बेहद शर्मनाक है ,भाजपा समझ ले कि आम आदमी पार्टी और मेरी सरकार पूरी तरह से अंतिम सांस तक किसानों के साथ है। इस तरह के कायरना हमलों से हम नहीं डरते। मेरी सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि भाजपा के इस तरह के हमलों से उत्तेजित ना हों, संयम बरतें और पूरी तरह से किसानों का साथ दें।
वहीं दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक हमले का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं की अगुआई में राघव चड्ढा पर हमला। देखिए किसान आंदोलन को समर्थन देने पर बदला लेने पहुंचे भाजपा नेताओं को।
आप नेता संजय सिंह ने भी हमले पर प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता किसान आंदोलन के साथ था, है और आगे भी रहेगा। भाजपाईयों के आतंकी हमलों से न हम रुकेंगे न झुकेंगे।
दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि जल बोर्ड कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले में 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।