फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi is the sixth most polluted city in country in October

सर्वे: अक्तूबर में देश का छठा सबसे प्रदूषित शहर रही दिल्ली, नंबर एक पर धारूहेड़ा; इस सिटी में सांस रही स्वच्छ

Tue, 04 Nov 2025 05:03 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 04 Nov 2025 05:03 PM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा का धारूहेड़ा अक्तूबर में देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां औसत पीएम2.5 स्तर 123 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
Delhi is the sixth most polluted city in country in October
दिल्ली देश का छठा सबसे प्रदूषित शहर रहा - फोटो : PTI

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली अक्तूबर माह में वायु प्रदूषण के मामले में देश का छठा सबसे प्रदूषित शहर रही। ऊर्जा एवं स्वच्छ वायु अनुसंधान केंद्र द्वारा जारी 'मंथली एयर क्वालिटी स्नैपशॉट' रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का औसत पीएम2.5 स्तर 107 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो सितंबर के 36 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के औसत से लगभग तीन गुना अधिक है।

विज्ञापन
Trending Videos

हरियाणा का धारूहेड़ा अक्तूबर में देश का सबसे प्रदूषित शहर
रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा का धारूहेड़ा अक्तूबर में देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां औसत पीएम2.5 स्तर 123 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज हुआ। यहां 77 प्रतिशत दिनों में वायु गुणवत्ता राष्ट्रीय स्वच्छ वायु मानक से ऊपर रही, जबकि दो दिन 'गंभीर' और नौ दिन 'बहुत खराब' श्रेणी में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी-हरियाणा के चार-चार शहर सूची में
धारूहेड़ा के बाद सबसे प्रदूषित शहरों में रोहतक, गाजियाबाद, नोएडा, बल्लभगढ़ और उसके बाद दिल्ली का स्थान रहा। शीर्ष 10 प्रदूषित शहरों की सूची में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के चार-चार शहर शामिल हैं, जो सभी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।

विज्ञापन

दिल्ली में स्थानीय उत्सर्जन प्रमुख कारण
अध्ययन में यह भी सामने आया कि पराली जलाने से दिल्ली के पीएम2.5 स्तर में केवल छह प्रतिशत से भी कम योगदान रहा। इसके बावजूद प्रदूषण में तेज बढ़ोतरी इस बात की ओर संकेत करती है कि सालभर चलने वाले स्थानीय प्रदूषण स्रोत अधिक जिम्मेदार हैं और केवल मौसमी उपायों जैसे ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) से समस्या का समाधान संभव नहीं है।

देश के स्वच्छ शहरों में शिलांग शीर्ष पर
अध्ययन के अनुसार, मेघालय की राजधानी शिलांग अक्तूबर में सबसे स्वच्छ शहर रही, जहां पीएम2.5 का औसत स्तर 10 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज हुआ। शीर्ष 10 स्वच्छ शहरों में कर्नाटक के चार, तमिलनाडु के तीन और सिक्किम व छत्तीसगढ़ के एक-एक शहर शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed