{"_id":"573466bb4f1c1be14c919dd1","slug":"delhi-is-no-more-most-polluted-city-but-4-out-of-5-are-indian-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली नहीं रहा दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, फिर भी दुनिया के टॉप 5 में चार भारतीय शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली नहीं रहा दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, फिर भी दुनिया के टॉप 5 में चार भारतीय शहर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 May 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आज दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट का महत्व भारत के लिए इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि देश का चार शहरों को टॉप 5 प्रदूषित शहरों में स्थान मिला है, वहीं इन्होंने प्रदूषण के मामले में दिल्ली को भी पछाड़ दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में जहां अब दिल्ली की जगह ईरान के जाबोला ने ली है। वहीं दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में 5 टॉप शहरों में से 4 भारतीय हैं। इस सूची में दिल्ली को 9वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 5 सबसे खराब हवा वाले शहरों में पहला नाम ईरान के जाबोला का, दूसरा स्थान ग्वालियर का, तीसरा स्थान इलाहाबाद का, चौथा स्थान पटना का और पांचवा स्थान रायपुर का है।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ के अनुसार प्रति घनमीटर हवा में पार्टिक्युलेट मैटर (पीएम) की मात्रा 2.5 माइक्रोग्राम के स्तर से भी नीचे पाई गई है। इस सर्वे में दिल्ली को नौंवा स्थान मिला है।