फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi is freezing, and will have to wait for the harsh winter.

Delhi NCR News: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के लिए अभी करना होगा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
-लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज
विज्ञापन


-पश्चिमी विक्षोभ अभी काफी कमजोर, मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति नहीं

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है। इस कारण से दिल्ली में सूखी ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि अभी कड़ाके (शीतलहर) की स्थिति नहीं बनी है। इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ अभी काफी कमजोर है, वह केवल ऊंचे पहाड़ी इलाकों तक की सीमित है। इससे मैदानी इलाकों में ना बारिश है और ना ही घना कोहरा है। नवंबर में एक दिन भी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते भी तापमान में किसी बदलाव की संभावना नहीं है।
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को भी न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जबकि अधिकतम तापमान भी 23.1 डिग्री सेल्सियस था। दिसंबर के पांच दिन बीत गए हैं और न्यूनतम तापमान केवल दो दिसंबर को छोड़कर बाकी दिन 5.6 डिग्री से लेकर 6.4 डिग्री दर्ज हुआ है। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज हुआ जो कि इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार जब लगातार तेज पश्चिमी विक्षोभ आते हैं तो उससे पहाड़ों में बर्फ पड़ती है और मैदानी इलाकों में बारिश होती है। लेकिन अभी ऐसे पश्चिमी विक्षोभ नहीं आ रहे हैं। अभी कड़ाके की सर्दी के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही कोहरा भी नहीं है। प्रदूषण के कारण थोड़ी बहुत धुंध है। अभी अगले सप्ताह तक कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है इस कारण से दिसंबर के बीच तक बारिश की संभावना नहीं है। अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से 10 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed