{"_id":"670ee26e900350260d085e43","slug":"delhi-inspector-and-si-arrested-for-taking-bribe-of-ten-lakhs-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : 10 लाख की रिश्वत लेते इंस्पेक्टर-एसआई गिरफ्तार, मांगे थे डेढ़ करोड़; सीबीआई ने पहली किस्त में ही दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : 10 लाख की रिश्वत लेते इंस्पेक्टर-एसआई गिरफ्तार, मांगे थे डेढ़ करोड़; सीबीआई ने पहली किस्त में ही दबोचा
Wed, 16 Oct 2024 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:15 AM IST
सार
सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक दोनों ने शिकायतकर्ता को झूठे मामले में न फंसाने के लिए 1.5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीबीआई ने राजधानी दिल्ली के बुराड़ी थाने के इंस्पेक्टर संदीप अहलावत और एसआई भूपेश कुमार को दस लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक दोनों ने शिकायतकर्ता को झूठे मामले में न फंसाने के लिए 1.5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
इसकी पहली किस्त 10 लाख रुपये लेते हुए सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा। दिल्ली पुलिस ने दोनों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा बुराड़ी थानाध्यक्ष अजीत सिंह को लाइन हाजिर कर पुलिस उपायुक्त कार्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई को शिकायतकर्ता ने बताया कि इंस्पेक्टर अहलावत 1 करोड़ रुपये की रिश्वत पर राजी हो गया था। यह लेनदेन वह सब इंस्पेक्टर भूपेश कुमार के जरिये करवाने वाला था।
10 लाख रुपये की पहली किस्त लेने के लिए भूपेश कुमार आने वाला था। सीबीआई ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद सीबीआई ने इंस्पेक्टर अहलावत को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के ठिकानों की तलाशी भी ली गई।