{"_id":"6b0750d89e392b572c04c642","slug":"delhi-information-on-icu-beds-to-be-available-on-an-app-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एप पर मिलेगी आईसीयू बेड की जानकारी, स्वास्थ्य विभाग मरीजों की सुविधा के लिए तैयार कर रहा है योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एप पर मिलेगी आईसीयू बेड की जानकारी, स्वास्थ्य विभाग मरीजों की सुविधा के लिए तैयार कर रहा है योजना
Thu, 26 Nov 2026 02:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:49 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग मरीजों की सुविधा के लिए मोबाइल एप पर आईसीयू बेड की जानकारी उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
आरएमएल अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्लीवासियों को अस्पतालों में आईसीयू बेड की उपलब्धता जानने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की सुविधा के लिए मोबाइल एप पर आईसीयू बेड की जानकारी उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल सरकारी अस्पतालों व निजी अस्पतालों के ईडब्ल्यूएस कोटे के आईसीयू बेड की जानकारी https://health.delhi.gov.in/our-services डैशबोर्ड पर उपलब्ध है। यहां एक क्लिक में बेड की स्थिति देखी जा सकती है। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी मोबाइल एप के जरिये आईसीयू बेड की जानकारी दी जाती थी, लेकिन बाद में एप पर अपडेट मिलना बंद हो गया।
विज्ञापन
102 हेल्पलाइन पर भी ले सकते हैं जानकारी
अब विभाग नए सिरे से ऐप शुरू कर मरीजों को बेड की उपलब्धता की जानकारी देने की योजना बना रहा है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले मरीजों की सहायता के लिए 102 हेल्पलाइन भी शुरू की गई थी।
विज्ञापन
इस पर अस्पतालों में आईसीयू बेड की उपलब्धता की जानकारी मिल सकती है। आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर में 102 हेल्पलाइन पर कुल 60,213 कॉल आईं। इनमें से 11,528 कॉल ड्रॉप हो गईं, जबकि आईसीयू बेड की जानकारी के लिए केवल 41 कॉल प्राप्त हुईं।
