फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: In Shahdara, the family was robbed by hostage, armed miscreants did the result, one miscreant was caugh

Delhi: शाहदरा में परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट, पुलिस की गिरफ्त में एक बदमाश

Tue, 27 Sep 2022 01:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Sep 2022 01:00 PM IST
सार

हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट के बाद भागते समय एक बदमाश को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
Delhi: In Shahdara, the family was robbed by hostage, armed miscreants did the result, one miscreant was caugh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

शाहदरा जिले के कृष्णा नगर में हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय परिवार सो रहा था। जैसे ही परिजनों की आंख खुली तो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर परिजनों को बंधक बना लिया। इसके बाद अलमारी में रखे जेवरात और कैश लूटकर बदमाश छत के रास्ते ही भागने लगे। 

बदमाशों के भागते ही पीड़ित अनवर अहमद ने शोर मचाया तो उनके यहां काम करने वाले लड़के ने पड़ोसियों की मदद से एक बदमाश को पकड़ लिया। पकड़ में आए बदमाश की लोगों ने जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शानू के रूप  में हुई जो यूपी के बदायूं का रहने वाला है। इसके बाकी साथी माल समेत भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने घर में  बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कृष्णा नगर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हाफिज अनवर अहमद परिवार के साथ गली नंबर-21, शांति मोहल्ला, गांधी नगर इलाके में रहते हैं। घर के पास ही इनकी स्क्रेप की दुकान है। शनिवार देर रात को अनवर परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर आराम कर रहे थे। उसी दौरान उनकी आंख खुली तो देखा की घर की लॉबी में तीन बदमाश मौजूद हैं। अनवर को देखते ही एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर उन पर तान दी। बदमाशों ने कहा कि वह चुपचाप बैठ जाए। इस दौरान शोर-सुनबर अनवर का परिवार भी वहां आ गया आरोपियों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलमारी में रखे लाखों के गहने और नकदी लूटकर आरोपी घर की सीढ़ियों की ओर भागे। अनवर ने हिम्मत दिखाकर बदमाशों के पीछे शोर मचाते हुए भागे। छत से कूदकर आरोपी गली में आ गए। शोर शराबा हुआ तो गली में ही मौजूद अनवर का कर्मचारी शाहजान वहां पहुंचा। उसने लोगों की मदद से भाग रहे एक अरोपी को पकड़ लिया। वहीं पुलिस आरोपी शानू से पूछताछ कर फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed