फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: In rally of India Alliance Sunita gave a hint that she has the strength to take command

Delhi : इंडिया गठबंधन की रैली में सुनीता ने दिया संकेत-कमान संभालने का है दम, पहली पंक्ति में दिखीं मंच पर

Mon, 01 Apr 2024 03:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 03:49 AM IST
सार

रामलीला मैदान में जब विपक्षी नेताओं का मंच सजा तो पहली पंक्ति में बड़े नेताओं के साथ सुनीता नजर आईं। सोनिया गांधी के बगल की सीट पर बैठीं सुनीता ने अपनी धमक से लोगों को रूबरू कराया।

विज्ञापन
Delhi: In rally of India Alliance Sunita gave a hint that she has the strength to take command
कल्पना सोरेन, सुनीता केजरीवाल और सोनिया गांधी। - फोटो : PTI

विस्तार

मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में दूसरी पंक्ति के नेताओं की कमी झेल रही आप को सुनीता केजरीवाल के रूप में नया खेवनहार मिल गया है। रामलीला मैदान में जब विपक्षी नेताओं का मंच सजा तो पहली पंक्ति में बड़े नेताओं के साथ सुनीता नजर आईं। सोनिया गांधी के बगल की सीट पर बैठीं सुनीता ने अपनी धमक से लोगों को रूबरू कराया।

विज्ञापन


पहली बार इतने बड़े मंच पर पहुंचीं सुनीता सधे हुए नेता की तरह राजनीति में एंट्री लेते हुए दिखीं। इससे राजनीतिक गलियारे में भी चर्चा तेज है कि केजरीवाल इस्तीफा दे देते हैं तो आप की कमान संभालने का सुनीता दम रखती हैं।
विज्ञापन


रैली में उनकी मौजूदगी के कई मायने है। माना जा रहा है कि पूर्व नौकरशाह रहीं सुनीता के नेतृत्व में आप लोकसभा चुनाव में उतरेगी। स्टार प्रचारक की भी जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। इसके पूर्व भी वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर उनके संदेश पढ़कर अपनी धमक दिखा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के बड़े नेताओं ने भी जिस तरीके से सुनीता का उल्लेख किया और सोनिया गांधी से बातचीत हुई उससे भी उनका कद दिल्ली की राजनीति में काफी ऊंचा होता नजर आ रहा है। सुनीता ने मंच से पूरे देश के सामने छह गारंटी देकर मिसाल भी पेश की। मंच पर बतौर वक्ता तो दिख ही रहीं थीं। साथ ही, जनता से संवाद भी कर रहीं थीं। मसलन, ये भाजपा वाले कह रहे है कि केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए, आप बताए क्या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए?


मंच पर दिखी नारी शक्ति
इंडी गठबंधन की रैली में नारी शक्ति का भी दमखम दिखा। भाजपा के खिलाफ विपक्ष के शक्ति प्रदर्शन में 28 पार्टियों के नेता पहुंचे। सुनीता के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, संजय सिंह की पत्नी अनिता सिंह, सत्येंद्र जैन की पत्नी किरण, सोनिया गांधी, वृंदा करात, महबूबा मुफ्ती, प्रियंका गांधी, अलका लांबा व आतिशी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed