फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi immersed in a melodious evening of Carnatic music

Delhi NCR News: कर्नाटक संगीत की सुरमयी शाम में डूबी दिल्ली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। राजधानी ने बीती शाम कर्नाटक शास्त्रीय संगीत की ऐसी सुरमयी शाम देखी, जिसमें दक्षिण भारत की संगीत परंपरा की गहराई और साधना दिल्ली के रसिकों तक पहुंची। गुरुकुलम फाउंडेशन ने एचसीएल कॉन्सर्ट्स के सहयोग से चौथे ग्लोबल कर्नाटक कॉन्फ्लुएंस का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रख्यात गायक विद्वान सिक्किल गुरूचरण की प्रस्तुति के साथ दिग्गज मृदंगम वादक डॉ. उमयालपुरम के शिवरामन, वायलिन पर विद्वान दिल्ली आर श्रीधर और कांजीरा पर विद्वान बी एस. पुरुषोत्तम ने संगत की।

शाम की शुरुआत नट्टैकुरिंजी के शांत और मधुर स्वरों से हुई। इसके बाद भगवान गणेश को समर्पित षण्मुखप्रिया की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम आगे बढ़ा तो कल्याणी राग की भव्यता में देवी की आराधना ने श्रोताओं को बांधे रखा। स्वर, लय और वाद्य संगत के इस खूबसूरत मेल ने सभागार में मौजूद संगीतप्रेमियों को कर्नाटक संगीत की समृद्ध परंपरा से रूबरू कराया।
विज्ञापन


सिक्किल गुरूचरण की गायकी में जहां शास्त्रीय संगीत की बारीकियां सुनाई दीं, वहीं उमयालपुरम के शिवरामन की मृदंगम संगत ने प्रस्तुति में लय का मजबूत आधार दिया। वायलिन और कांजीरा ने इस संगीत संवाद को और विस्तार दिया। चारों कलाकारों की जुगलबंदी में दक्षिण भारतीय शास्त्रीय संगीत की वह परंपरा दिखाई दी, जिसमें गायन और वाद्य एक-दूसरे के पूरक बनकर प्रस्तुति को आगे बढ़ाते हैं। कार्यक्रम को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय का सहयोग मिला। वर्सिजेंट प्लैटिनम पार्टनर और जीएनआरएल ऑयल एंड गैस लिमिटेड पार्टनर रहा, जबकि एचसीएल कॉन्सर्ट्स ने गुरुकुलम फाउंडेशन के सहयोगी के रूप में आयोजन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed