{"_id":"592e2f044f1c1bed1abdbd45","slug":"delhi-iit-student-commits-suicide-in-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली IIT की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली IIT की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Wed, 31 May 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली स्थित आईआईटी में पीएचडी की एक छात्रा ने मंगलवार शाम अपने हॉस्टल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को एम्स मोर्चरी में रखवाया गया है। बुधवार को परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से भोपाल की रहने वाली मंजूला (27) शादीशुदा थी और आईआईटी कैंपस स्थित नालंदा हॉस्टल के फ्लैट नंबर-413 में रहती थी। वह पीएचडी कर रही थी। उसका पति रितेश विरहा व परिवार भोपाल में रहता हैं। मंगलवार शाम उसकी एक दोस्त उसके कमरे पर पहुंची तो देखा कि मंजूला का शव पंखे से लटक रहा था।
विज्ञापन
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दक्षिण जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर एम्स पहुंचाया। वसंत विहार थाना पुलिस मंजूला के मित्रों व अन्य हॉस्टल के छात्रों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के सही कारणों का पता परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन