फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi igi airport terminal 2 to shut from 17 may mid night due to less flight operating as of pandemic all flights from terminal t3

कोरोना वायरस: दिल्ली हवाईअड्डे का टर्मिनल-2 आज रात 12 बजे से होगा बंद, टी-3 से होगा विमानों का संचालन

Mon, 17 May 2021 12:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 17 May 2021 12:32 PM IST
सार

महामारी की मार से पहले तक यहां से प्रतिदिन 1,500 उड़ानें संचालित होती थीं। सूत्रों ने बताया कि फरवरी माह में दिल्ली हवाईअड्डे पर प्रतिदिन यात्रियों की औसत संख्या करीब 1.15 लाख थी जो महामारी की दूसरी लहर में घटकर प्रतिदिन करीब 30,000 रह गई है।

विज्ञापन
Delhi igi airport terminal 2 to shut from 17 may mid night due to less flight operating as of pandemic all flights from terminal t3
IGI

विस्तार

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण उड़ानों की संख्या में काफी कमी आने के चलते दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टी2 टर्मिनल को सोमवार मध्य रात्रि से बंद करने का फैसला लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे से सभी उड़ानें टर्मिनल टी3 से ही संचालित होंगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्तमान में दिल्ली के हवाईअड्डे पर प्रतिदिन करीब 325 विमानों का आवागमन हो रहा है। महामारी की मार से पहले तक यहां से प्रतिदिन 1,500 उड़ानें संचालित होती थीं। सूत्रों ने बताया कि फरवरी माह में दिल्ली हवाईअड्डे पर प्रतिदिन यात्रियों की औसत संख्या करीब 1.15 लाख थी जो महामारी की दूसरी लहर में घटकर प्रतिदिन करीब 30,000 रह गई है।
विज्ञापन


दिल्ली हवाईअड्डे ने यह फैसला ऐसे समय लिया है जब भारत और यहां का विमानन क्षेत्र महामारी की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित है। नागर विमानन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की दैनिक संख्या जो 2.2 लाख से अधिक हुआ करती थी, अब घटकर करीब 75,000 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात भी महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित हुआ है। उल्लेखनीय है कि भारत में कोविड-19 के 2,81,386 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर सोमवार को 2,49,65,463 हो गई। पिछले 27 दिन में एक दिन में सामने आए ये सबसे कम नए मामले हैं। वहीं, संक्रमण से 4,106 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,74,390 हो गई।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 35,16,997 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 14.09 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से कुल 2,11,74,076 लोग उबर चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 84.81 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed