फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: If someone dies in a road accident, the officer will be punished.

Delhi: सड़क हादसे में जान गई तो सिस्टम की विफलता बताकर नहीं टाला जा सकेगा, अब अफसर पर गिरेगी गाज

Wed, 11 Feb 2026 02:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Feb 2026 02:28 AM IST
सार

विभाग के ताजा आदेश में कहा गया है कि सड़क पर खुदाई, खुले गड्ढे या सुरक्षा मानकों की अनदेखी से यदि कोई हादसा होता है तो सीधे तौर पर संबंधित इंजीनियर और फील्ड अफसर जिम्मेदार माने जाएंगे।

विज्ञापन
Delhi: If someone dies in a road accident, the officer will be punished.
demo - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने साफ कर दिया है कि अब सड़क हादसों को सिस्टम की विफलता बताकर नहीं टाला जाएगा। विभाग के ताजा आदेश में कहा गया है कि सड़क पर खुदाई, खुले गड्ढे या सुरक्षा मानकों की अनदेखी से यदि कोई हादसा होता है तो सीधे तौर पर संबंधित इंजीनियर और फील्ड अफसर जिम्मेदार माने जाएंगे।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी ने सभी चालू और प्रस्तावित निर्माण व खुदाई कार्यों में दिन-रात बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत, रिफ्लेक्टिव बोर्ड और ब्लिंकर लगाने को अनिवार्य कर दिया है। किसी भी हालत में सड़क का कोई हिस्सा बिना सुरक्षा के खुला छोड़ने पर रोक लगाई गई है। आदेश में कहा गया है कि लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विभाग ने विशेष रूप से रात के समय निरीक्षण पर जोर दिया है। तीखे मोड़, चौराहे, बस स्टॉप, फ्लाईओवर, अंडरपास और दुर्घटना संभावित इलाकों में नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। स्ट्रीट लाइट्स में झिलमिलाहट, कम रोशनी या आंशिक खराबी को भी गंभीर मानते हुए तत्काल मरम्मत या अस्थायी रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होने पर जिम्मेदारी होगी तय
विभाग ने नालों और ड्रेन के खुले या टूटे ढक्कनों को भी खतरा बताते हुए तुरंत बदलने या अस्थायी सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए हैं। पुल-पुलिया, रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास पर लगे क्रैश बैरियर और रेलिंग की हालत की जांच कर उन्हें प्राथमिकता पर दुरुस्त करने को कहा गया है।


आदेश में चेतावनी दी गई है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी न केवल जन-जीवन के लिए खतरा है, बल्कि इससे विभाग की छवि धूमिल होती है और कानूनी कार्रवाई का रास्ता खुलता है। भविष्य में किसी भी दुर्घटना या असुरक्षित स्थिति पर जिम्मेदारी तय होगी और दोषियों पर कार्रवाई से पीछे नहीं हटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed