फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi house collapsed in khyala village many injured some casualty relief work in progress all update

दिल्ली: विष्णु गार्डन में फैक्टरी की छत के नीचे बना छज्जा गिरा, चार मजदूरों की मौत, दो घायल

Sat, 19 Dec 2020 07:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 19 Dec 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Delhi house collapsed in khyala village many injured some casualty relief work in progress all update
दिल्ली में इमारत ढही (सांकेतिक चित्र) - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के ख्याला गांव के विष्णु गार्डन इलाके में शनिवार सुबह दो मंजिला फैक्टरी की पहली मंजिल की छत के नीचे सामान रखने के लिए बना छज्जा भरभरा कर गिर गया। घटना के समय कमरे में काम कर रहे छह मजदूर मलबे के नीचे दब गए। धमाके की आवाज सुनकर आस-पड़ोस से आए लोगों ने मलबा हटाकर चार लोगों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, दमकलकर्मी और डिजास्टर मैनेजमेंट कर्मियों ने दो घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन महिलाओं समेत चार मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि इमारत काफी जर्जर अवस्था में थी। छज्जे पर ज्यादा सामान रखे जाने की वजह से वह टूटकर नीचे गिर गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर क्षेत्रीय एसडीएम को घटना की जानकारी दे दी है। 
विज्ञापन


घटना शनिवार सुबह दस बजे की है। ख्याला इलाके के आरजेड ब्लॉक में स्थित दो मंजिला इमारत में पंखे के पार्टस बनाने का काम होता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फैक्टरी में कुल 13 लोग काम करते थे। शनिवार सुबह फैक्टरी के भूतल पर स्थित कमरे में तीन महिलाओं समेत छह मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पहली मंजिल की छत के नीचे सामान रखने के लिए बना छज्जा भरभराकर गिर गया। छज्जे पर काफी मात्रा में लोहे का सामान रखा हुआ था। छज्जे के मलबे के साथ उसपर रखा सारा सामान, कमरे में काम कर रहे छह मजदूरों के ऊपर गिर गया और सभी मलबे के नीचे दब गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाके के बाद वहां चीख पुकार मच गई। आस-पास रहने वाले लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पत्थर व गार्डर से बने छज्जे का मलबा हटाकर वहां फंसे छह में से चार मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान पुलिस, दमकलकर्मी और राहत कार्य से जुड़े अन्य एजेंसियों के लोग मौके पर पहुंच गए और मलबे से दो अन्य को निकालकर गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया।


जहां डॉक्टरों ने तीन महिलाओं चीना(36), गुड्डी(45), ट्विंकल(25) और रमेश(35) को मृत घोषित कर दिया। जबकि रवि और गुड्डू कुमार का इलाज चल रहा है। जांच में पता चला कि फैक्टरी उत्तम नगर निवासी महेंद्र पाल की है। यहां मोटर वाइडिंग का काम होता था। कुछ मजदूर फैक्टरी में रहते थे जबकि कुछ आस पास के रहने वाले हैं। पुलिस ने मरने वाले मजदूरों के परिवार वालों और पटेल नगर के क्षेत्रीय एसडीएम को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed