फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi hospitals cannot deny for the treatment of non corona patients

मरीजों के इलाज से इनकार नहीं कर सकते अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री बोले- कड़ी कार्रवाई होगी

Sat, 18 Apr 2020 09:06 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 18 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Delhi hospitals cannot deny for the treatment of non corona patients
मरीजों को बिना इलाज के नहीं लौटा सकते अस्पताल - फोटो : PTI
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मरीजों को बिना इलाज के लौटाने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। एलजी अनिल बैजल, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और प्रमुख सरकारी व निजी अस्पतालों के अधीक्षकों और दिल्ली नगर महापालिका आयुक्त  के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर स्वास्थ्य मंत्री ने अपना रुख स्पष्ट किया।
विज्ञापन

 
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि ऐसी कई शिकायतें आई हैं जिनमें आरोप लगाया गया है कि अस्पताल मरीजों का इलाज करने से इनकार कर रहे हैं और उन्हें बिना उपचार के वापस लौटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है और बीमार लोगों को इलाज उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन


अगर इस तरह मरीज को एक से दूसरे अस्पताल में भेजा जाएगा और उपचार के आभाव में उसकी जान को खतरा होगा तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई अस्पताल मरीजों को इलाज देने से इनकार करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी अधीक्षकों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि गैर कोरोना मरीजों को उचित उपचार मिले। संकट के इस दौर में बीमार व्यक्ति बड़ी मुश्किलों के साथ उपचार की आस लिए अस्पताल पहुंचता है। ऐसे में उसे बिना के इलाज वापस लौटा देना गलत है। उन्होंने आगाह किया कि इस तरह की शिकायतें नहीं आनी चाहिए वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed