{"_id":"5e9b1e7d8ebc3e7691044077","slug":"delhi-hospitals-cannot-deny-for-the-treatment-of-non-corona-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों के इलाज से इनकार नहीं कर सकते अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री बोले- कड़ी कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों के इलाज से इनकार नहीं कर सकते अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री बोले- कड़ी कार्रवाई होगी
Sat, 18 Apr 2020 09:06 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
मरीजों को बिना इलाज के नहीं लौटा सकते अस्पताल
- फोटो : PTI
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मरीजों को बिना इलाज के लौटाने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। एलजी अनिल बैजल, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और प्रमुख सरकारी व निजी अस्पतालों के अधीक्षकों और दिल्ली नगर महापालिका आयुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर स्वास्थ्य मंत्री ने अपना रुख स्पष्ट किया।
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि ऐसी कई शिकायतें आई हैं जिनमें आरोप लगाया गया है कि अस्पताल मरीजों का इलाज करने से इनकार कर रहे हैं और उन्हें बिना उपचार के वापस लौटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है और बीमार लोगों को इलाज उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
अगर इस तरह मरीज को एक से दूसरे अस्पताल में भेजा जाएगा और उपचार के आभाव में उसकी जान को खतरा होगा तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई अस्पताल मरीजों को इलाज देने से इनकार करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने सभी अधीक्षकों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि गैर कोरोना मरीजों को उचित उपचार मिले। संकट के इस दौर में बीमार व्यक्ति बड़ी मुश्किलों के साथ उपचार की आस लिए अस्पताल पहुंचता है। ऐसे में उसे बिना के इलाज वापस लौटा देना गलत है। उन्होंने आगाह किया कि इस तरह की शिकायतें नहीं आनी चाहिए वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी।