फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi hindurao hospital doctors and medical staff on indefinite from 22 November against not payment of salary for 5 months read details and update

दिल्ली: हिंदूराव अस्पताल में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टर, पांच माह से नहीं मिला है वेतन

Mon, 22 Nov 2021 12:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 22 Nov 2021 12:17 PM IST
सार

अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों का कहना है कि सोमवार से निगम के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। अस्पताल में पहले से स्टाफ की कमी है। इसके बाद भी उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने वेतन नहीं दिया।

विज्ञापन
Delhi hindurao hospital doctors and medical staff on indefinite from 22 November against not payment of salary for 5 months read details and update
हिंदू राव अस्पताल में स्टाफ की हड़ताल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बकाया वेतन और कर्मचारियों के अभाव की वजह से दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल में उपचार मिलना मुश्किल हो रहा है। आज से अस्पताल के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं इस विरोध प्रदर्शन में अस्पताल के बाकी कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन दिया है। इन कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बीते पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। जबकि डॉक्टरों को बीते दो महीने से वेतन नहीं दिया गया। दिवाली पर भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला जिसकी वजह से कर्मचारी पिछले कई दिनों से हड़ताल कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारी और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले कई दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक काम नहीं कर रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें वेतन नहीं मिला है जिसकी वजह से डॉक्टरों ने निगम प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


डॉक्टर बोले- नहीं बचा कोई विकल्प
अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों का कहना है कि सोमवार से निगम के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। अस्पताल में पहले से स्टाफ की कमी है। इसके बाद भी उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने वेतन नहीं दिया। अब तक जो बचत थी उसकी वजह से घर का खर्चा चल गया लेकिन ऐसा कब तक चलेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कर्मचारियों को वेतन देने को लेकर निगम और दिल्ली सरकार के बीच भी आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। नगर निगम का कहना है कि दिल्ली सरकार से उन्हें बजट नहीं मिला है। जबकि सरकार का कहना है कि उन्होंने निगम का बजट काफी समय पहले ही उपलब्ध करा दिया है।


बहरहाल हालात ऐसे हैं कि सोमवार से हिंदूराव अस्पताल में मरीजों को उपचार लेने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अस्पताल में डॉक्टर, नर्स और बाकी स्वास्थ्य कर्मचारी इत्यादि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हैं। ऐसे में यह भी स्थिति हो सकती है कि आने वाले दिनों में यहां भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पतालों के लिए रैफर करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed