फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Hindi News Manish Sisodia attacked BJP

Delhi: आप कर रही राजनिवास का घेराव, एलजी पर लगाया शिक्षकों को फिनलैंड जाने से रोकने का आरोप

Fri, 13 Jan 2023 04:16 PM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 13 Jan 2023 04:16 PM IST
सार

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के लोग आप सरकार को शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण देने से रोकने के लिए गंदी राजनीति कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Delhi Hindi News Manish Sisodia attacked BJP
राजनिवास का घेराव करती आम आदमी पार्टी - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को उपराज्यपाल पर नया आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजे जाने पर एलजी रोक लगा रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के लोग आप सरकार के प्रयासों को रोकने के लिए गंदी राजनीति का सहारा ले रही है।

इसी के विरोध में आम आदमी पार्टी आज राजनिवास का घेराव कर रही है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि एलजी ने एक बार नहीं दो-दो बार शिक्षकों को ट्रेनिंग पर जाने से रोका और हर बार नया बहाना बनाया।
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि अब जब भाजपा के लोगों की सेवा विभाग पर अनधिकृत पकड़ है, तो वे दिल्ली में आप सरकार को शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण देने से रोकने के लिए गंदी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 1,100 शिक्षकों ने सिंगापुर, ब्रिटेन और फिनलैंड समेत विदेशों में प्रशिक्षण लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना बच्चों के भविष्य की परवाह करते हैं और नहीं चाहते कि उनकी शिक्षा प्रभावित हो, तो उन्हें भाजपा की साजिश में उनका साथ नहीं देंगे।

राजनिवास ने सिसोदिया के बयान का किया खंडन

उधर, राजनिवास ने मनीष सिसोदिया के आरोप के बाद ट्वीट कर कहा कि एलजी ने फिनलैंड में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रस्ताव को खारिज नहीं किया है। इसके विपरीत कोई भी बयान भ्रामक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed