फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Hindi Cheating of crores on the pretext of profit on investment in stock market

Delhi: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Tue, 11 Oct 2022 07:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 11 Oct 2022 07:50 AM IST
सार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोधपुर राजस्थान निवासी अमित आनंदीवाल थानवी के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Delhi Hindi Cheating of crores on the pretext of profit on investment in stock market
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शेयर बाजार में मुनाफा कमाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस ठगी में शामिल उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोधपुर राजस्थान निवासी अमित आनंदीवाल थानवी के रूप में हुई है। साल 2021 में एक इंजीनियर ने आर्थिक अपराध शाखा में मनीष बोहरा और उसके बेटे कपिल बोहरा और अन्य सहयोगियों रमेश बोहरा, ललित चंगानी, अमित थानवी और फतेह राज के खिलाफ करोड़ों की ठगी की शिकायत की। शिकायत में उन्होंने बताया कि आरोपियों से उसकी मुलाकात खाटू श्याम मंदिर में हुई थी। मनीष बोहरा और उसके सहयोगी शेयर बाजार के धंधे में शामिल थे। आरोपियों ने पीड़ितों को शेयर बाजार में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में निवेश करने पर भारी मुनाफा का आश्वासन दिया। उनके आश्वासन पर शिकायतकर्ता और उनके परिवार के सदस्यों ने 3.32 करोड़ का निवेश किया।
विज्ञापन


आरोपी मनीष बोहरा ने पीड़ितों को ईमेल के माध्यम से बताया कि उन्होंने विभिन्न कंपनियों में पैसे का निवेश कर दिया है। उन लोगों ने उनके पैस से शेयर खरीदे हैं। लेकिन शिकायतकर्ता को पता चला कि आरोपी ने किसी कंपनी में पैसे का निवेश नहीं किया है बल्कि पैसों को अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और अन्य लोगों के बैंक खातों में डालकर पैसे का दुरुपयोग किया है। उसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत शाखा में की। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने पीड़ितों से बैंक और नकद के जरिए पैसे लिए। जिसे उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के बैंक खातों में डाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान आरोपी अमित आनंदीलाल थानवी पुलिस ने जांच में जुड़ने के लिए बार-बार नोटिस दिया, लेकिन आरोपी जांच में शामिल नहीं हुआ। उसके खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट लेने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। निरीक्षक चेतन मांडिया के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी जांच की। जिसमें पता चला कि आरोपी मुंबई में मौजूद है। पुलिस टीम मुंबई पहुंचकर आरोपी को 4 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमित आरके कॉलेज जोधपुर राजस्थान से 12वीं तक पढ़ाई की है। वह राजस्थान के जोधपुर में शेयर मार्केट में ऑपरेटर का काम करता था और इस धोखाधड़ी में शामिल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed