फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: High speed Audi collides with teenager carrying scooty, died

दिल्ली : तेज रफ्तार ऑडी ने स्कूटी ले जा रहे किशोर को मारी टक्कर, मौत

Fri, 24 Jul 2020 08:56 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 24 Jul 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
Delhi: High speed Audi collides with teenager carrying scooty, died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली के रोहिणी जिले के बेगमपुर इलाके में बुधवार रात बेलगाम ऑडी कार ने पैदल स्कूटी लेकर जा रहे किशोर को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी डिवाइडर में जा भिड़ी, जबकि किशोर उछलकर दूर जा गिरा।

विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ने कार रोककर देखा, लेकिन अचेत किशोर की मदद करने के बजाए फरार हो गया। किशोर के साथ मौजूद उसका रिश्तेदार फौरन उसे अंबेडकर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। किशोर की शिनाख्त अजर मेहरा (16) के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल से ऑडी कार का लोगो और आंध्र प्रदेश नंबर की एक नंबर प्लेट बरामद हुई है। उसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अजर मेहरा अपनी मां के साथ पॉकेट-2, रोहिणी सेक्टर-23 में रहता था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में वह इकलौता बच्चा था। बुधवार रात को पॉकेट-7 में रहने वाला अजर का मौसी का बेटा हर्षित (22) उसे स्कूटी से घुमाने ले गया। हर्षित सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पालम सिटी पर बेगमपुर जाते समय अचानक स्कूटी बंद हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षित ने स्कूटी खींचने के लिए अजर को दे दी, खुद वह डिवाइडर की ओर चलने लगा। इस बीच पीछे से आई तेज रफ्तार ऑडी कार ने अजर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अजर काफी दूर जाकर गिरा। आरोपी कुछ देर वहां रुका और फिर फरार हो गया। पुलिस ने कार का लोगो और नंबर प्लेट कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोर का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed