फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi high court unhappy over unhealthy pattern of authorities not filing reports in time

सरकारी विभागों की लेटलतीफी से नाराज हाईकोर्ट: अगर समय पर नहीं फाइल किए रिपोर्ट तो भरना पड़ सकता है जुर्माना

Wed, 01 Feb 2023 03:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 01 Feb 2023 03:27 PM IST
सार

जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने कहा अगर समय से अदालत में उत्तर नहीं फाइल किए गए तो विभागों पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
Delhi high court unhappy over unhealthy pattern of authorities not filing reports in time
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकारी प्राधिकरणों, विभागों, निकायों और राजकीय विभागों की लेटलतीफी पर नाराजगी जाहिर की है। हाईकोर्ट ने इन्हें चेताते हुए कहा कि अगर याचिकाओं पर स्टेटस रिपोर्ट या मांगा गया जवाब सही समय पर नहीं आया तो फिर इसके लिए जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने यह पाया कि अक्सर ही सरकारी प्राधिकरण स्पष्ट निर्देश होने के बाद भी तय समय पर एफिडेविट जमा नहीं कर पाते और पेशी से एक या दो दिन पर फाइल करते हैं।
विज्ञापन


जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने कहा अगर समय से अदालत में उत्तर नहीं फाइल किए गए तो विभागों पर जुर्माना लगाया जा सकता है। अदालत ने ये बातें वजीरपुर बर्तन निर्माता संघ की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, जिसमें कई निर्देश होने के बाद भी वजीरपुर इलाके में अनगिन अतिक्रमण हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर 2003 में, उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने वजीरपुर क्षेत्र में मौजूद अतिक्रमणों का संज्ञान लिया था और सड़क पर सभी अवैध संरचनाओं और अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश जारी किए थे।

न्यायमूर्ति सिंह ने 30 जनवरी को पारित एक आदेश में याचिका में कहा, न तो दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और न ही संबंधित स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) ने अपना हलफनामा दायर किया है।


अदालत ने कहा कि दोनों हलफनामे उसे सुनवाई के दौरान सौंपे गए थे और कहा गया था कि ये क्रमश: 26 और 28 जनवरी को दाखिल किए जाएंगे। एमसीडी के हलफनामे और तस्वीरों पर गौर करने के बाद, अदालत ने कहा कि अधिकारियों द्वारा कुछ विध्वंस की कार्रवाई की गई है और अतिक्रमण हटा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed