फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi high court suspends two judges of dwarka district court in corruption charges

दिल्ली हाईकोर्ट ने सस्पेंड किए दो जज, आरोपी के पैसे पर घूमे थे विदेश

Sun, 24 Dec 2017 10:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Dec 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
delhi high court suspends two judges of dwarka district court in corruption charges

दिल्ली हाईकोर्ट ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप में द्वारका अदालत में कार्यरत दो जजों को निलंबित कर दिया। द्वारका कोर्ट के अतिरिक्त जिला जज जितेंद्र मिश्रा और विशेष जज नवीन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन


इनमें से एक पर केस से जुड़े आरोपी के पैसे पर विदेश यात्रा करने का आरोप है, जबकि दूसरे जज पर केस रफा-दफा करने के लिए पैसे मांगने का आरोप है। शुक्रवार को हाईकोर्ट के जजों की बैठक में इन दोनों पर लगे आरोपों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


इससे पूर्व, इन दोनों जजों पर लगे आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट दी थी। इसका अध्ययन करने और प्राप्त साक्ष्यों को देखने के बाद इन दोनों जजों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ माह पूर्व पटियाला हाउस व अन्य अदालतों के जजों पर भी इसी प्रकार गाज गिर चुकी है। निलंबन के बाद एक जज को तो बर्खास्त भी कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed