{"_id":"5d69b3658ebc3e01665e2f2b","slug":"delhi-high-court-refuses-to-give-directions-on-petition-banning-chinese-manjha","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाईकोर्ट ने चीनी मांझे पर प्रतिबंध लगाने वाली याचिका पर निर्देश देने से इनकार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हाईकोर्ट ने चीनी मांझे पर प्रतिबंध लगाने वाली याचिका पर निर्देश देने से इनकार किया
Sat, 31 Aug 2019 05:09 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 31 Aug 2019 05:09 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने शुक्रवार को चीनी मांझे पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका पर कोई निर्देश देने से इनकार कर दिया। दरअसल इस मुद्दे पर हाईकोर्ट एक अन्य जनहित याचिका पर पहले ही निर्देश जारी कर चुकी है। ताजा याचिका में पतंग उड़ाने का समय और उसके लिए एक स्थान निर्धारित करने का निर्देश देने की भी मांग की गई।
न्यायमूर्ति विभू बाखरू ने कहा कि यह याचिका जनहित याचिका की प्रकृति की है। इस पर दिल्ली सरकार के स्थायी अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि इस मुद्दे पर दायर एक जनहित याचिका पर हाईकोर्ट पहले ही निर्देश जारी कर चुकी है। हाईकोर्ट ने यह जानकारी सामने आने के बाद कहा कि आगे कोई आदेश अब जारी करने की जरूरत नहीं है। पेश याचिका दिल्ली निवासी मोहित घाल्यान की ओर दाखिल की गई थी।
याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि पेशे से इंजीनियर मोहित 15 अगस्त 2012 को चीनी मांझे से घायल हो गए थे और उनकी गर्दन पर चोटें आई थीं। उनकी तरफ से पतंग उड़ाने और चीनी मांझे पर प्रतिबंध लगाने के लिए दिशा निर्देशों के प्रकाशन के लिए दिल्ली सरकार और पुलिस आयुक्त को निर्देश देने की मांग की गई।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया कि हालांकि दिल्ली सरकार ने पहले ही धातु या कांच से बने मांझे के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन जितनी घटनाएं सामने आ रही है वह बताती हैं कि यह प्रतिबंध केवल कागजों तक सीमित है।