Delhi: दिल्ली HC ने होटल एसोसिएशन पर लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना, मनमाना सर्विस चार्ज वसूलना पड़ा भारी
दिशा निर्देश जारी होने के बाद से सर्विस चार्ज के खिलाफ नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर चार हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली हाईकोर्ट ने सर्विस चार्ज से संबंधित अपने निर्देशों का पालन न करने पर रेस्तरां और होटल एसोसिएशन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस जुर्माने का भुगतान उपभोक्ता मामलो के विभाग भारत सरकार को किया जाना है। दिशा निर्देश जारी होने के बाद से सर्विस चार्ज के खिलाफ नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर चार हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं।
Delhi High Court imposes Rs 1,00,000 cost on Restaurant and Hotel Associations for non-compliance of its directions pertaining to Service Charge. Cost to be paid to the Department of Consumer Affairs: Ministry of Consumer Affairs, Food & Public Distribution pic.twitter.com/b7RsbLyK5a
— ANI (@ANI) July 27, 2023विज्ञापन
दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया और फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया को सर्विस चार्ज के नियमों को नहीं मानने पर प्रत्येक को एक लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है।