फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi high court closes plea seeking action against Rahu gandhi Kejriwal Akhilesh for making false statements

Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट से राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव को राहत, नहीं चलेगा मुकदमा; जानें मामला

Wed, 20 Mar 2024 05:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 05:14 PM IST
सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव के झूठे बयानों पर दायर की गई याचिका को रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन
delhi high court closes plea seeking action against Rahu gandhi Kejriwal Akhilesh for making false statements
राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव के खिलाफ केंद्र की ओर से दायर की गई याचिका को रद्द कर दिया। जिसमें देश की छवि को नुकसान पहुंचाने के इरादे से गलत और झूठे बयान देने के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका में तीनों के खिलाफ मुकदमा चलाने के निर्देश देने की मांग की गई थी।

विज्ञापन

हाईकोर्ट ने याचिका रद्द करते हुए कहा कि आप भारतीय वोटरों के दिमाग को कम नहीं आंक सकते हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि क्या सही है और क्या गलत है। याचिका में सोशल मीडिया और न्यूज चैनल पर दिए जाने वाले बयानों का जिक्र किया गया है। राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव ने गलत बयान दिए हैं कि केंद्र सरकार के द्वारा कुछ उद्योगपतियों के 16 करोड़ के लोन कर्ज को माफ किया गया। इसी याचिका पर कोर्ट से मुकदमा चलाने की मांग की गई थी। जिसे रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

याचिकाकर्ता सुरजीत यादव ने कहा कि विपक्षी नेताओं के बयान भारत की नेगेटिव इमेज, केंद्र और देश की छवि को धूमिल कर रहे हैं। सुरजीत एक किसान और समाजसेवी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि अभी देश में आदर्श आचार संहिता लागू है और ऐसे में इन नेताओं को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए।
विज्ञापन

जानें क्या आचार संहिता और कब होती है ये लागू
आदर्श आचार संहिता राजनैतिक दलों और उम्मीदवारों के मार्गदर्शन के लिए निर्धारित किए गए मानकों का एक ऐसा समूह है जिसे राजनैतिक दलों की सहमति से तैयार किया गया है। आदर्श आचार संहिता में चुनाव आयोग की भूमिका अहम होती है। संविधान के अनुच्छेद 324 के अधीन संसद और राज्य विधानमंडलों के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनावोंका आयोजन चुनाव आयोग का सांविधिक कर्तव्य है। 
 

चुनाव आयोग द्वारा चुनाव तारीखों की घोषणा की तारीख से इसे लागू किया जाता है और यह चुनाव प्रक्रिया के पूर्ण होने तक लागू रहती है। लोकसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता पूरे देश में जबकि विधानसभा चुनावों के दौरान पूरे राज्य में लागू होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed