{"_id":"5d359e768ebc3e6ccb57da51","slug":"delhi-heavy-rain-lashes-the-national-capital-sawan-somvar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में सावन के पहले सोमवार को झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में सावन के पहले सोमवार को झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी
Mon, 22 Jul 2019 05:01 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 22 Jul 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में झमाझम बारिश
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में तीन दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहाना है, लेकिन उमस ने लोगों का पसीना निकाल दिया है। मौसम विभाग ने बुधवार के बाद भारी बारिश की संभावना जताई है।
उम्मीद है कि तभी उमस से राहत मिलेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से 3 डिग्री कम 24.6 डिग्री रहा।
दिल्ली में सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। बारिश का माहौल भी बना, परंतु दिन चढ़ते-चढ़ते हल्की धूप निकल आई। दोपहर 3 बजे के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली।
आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया और तेज हवाएं चलने लगी, जिस कारण कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8:30 बजे तक 50.2 मिमी और शाम 5:30 बजे तक 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

2 दिन हल्की बारिश के बाद बाद बुधवार के बाद 3 दिन भारी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 28 से 30 डिग्री के बीच बना रहेगा। 28 जुलाई के बाद तापमान 32 डिग्री के पार जाने की संभावना है। यानी, पूरे सप्ताह मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है।