{"_id":"5ef5e6a1c706e818b00c4d15","slug":"delhi-health-minister-satyendar-jain-tests-negative-for-coronavirus-to-be-discharged-from-hospital-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्येंद्र जैन की कोरोना जांच आई निगेटिव, अस्पताल से हुए डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्येंद्र जैन की कोरोना जांच आई निगेटिव, अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
Fri, 26 Jun 2020 05:44 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 26 Jun 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
- फोटो : एएनआई
दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना जांच शुक्रवार को निगेटिव आई है। जिसके बाद शाम उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Delhi Minister Satyendar Jain tests negative for #COVID19, to be discharged from hospital today. (file pic) pic.twitter.com/TekQZj1gW0
— ANI (@ANI) June 26, 2020विज्ञापन
गुरुवार को जानकारी मिली थी कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। जानकारी के मुताबिक जैन पहले से बेहतर हैं और जल्दी रिकवरी कर रहे हैं। वे 72 घंटों से बिना ऑक्सीजन के स्थिर हैं। सत्येंद्र जैन की सभी रिपोर्ट सामान्य और पहले से बेहतर हैं।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत ठीक होने के बाद उन्हें जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। सत्येंद्र जैन 17 जून को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार 20 जून को प्लाज्मा थेरेपी के बाद से उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। प्लाज्मा थेरेपी का जैन की तबीयत पर साकारात्मक असर पड़ा है।
मालूम हो कि 17 जून को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सत्येंद्र जैन को पहले पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनके फेफड़ों में इंफेक्शन बढ़ गया, जिसके बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा था। इसके बाद उन्हें साकेत के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया था।