फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi hc scolded gb pant hospital for refusing for the treatment of jasmine

पैसे जमा ना करने पर जीबी पंत अस्पताल ने इलाज से किया मना, HC बोला मुफ्त में करें सर्जरी

Tue, 31 Oct 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Oct 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
delhi hc scolded gb pant hospital for refusing for the treatment of jasmine
demo pic

हाईकोर्ट ने 11 साल की बच्ची का इलाज पैसा नहीं जमा किए जाने पर भी करने का निर्देश जीबी पंत अस्पताल को दिया है।

विज्ञापन


यह बच्ची हृदय रोग से पीड़ित है और उसकी सर्जरी की जानी है लेकिन पैसा नहीं जमा किए जाने के कारण जीबी पंत ने इलाज करने से मना कर दिया था।

जस्टिस विभू बाखरू ने निर्देश दिया है कि बच्ची का इलाज फौरन शुरू किया जाए। दिल्ली सरकार इस बात की पड़ताल कर सकती है कि बच्ची मुफ्त इलाज की हकदार है या नहीं।

अगर प‌िता हुए सक्षम तो वसूली जा सकती है ‌इलाज की राश‌ि

delhi hc scolded gb pant hospital for refusing for the treatment of jasmine

यदि दिल्ली सरकार बच्ची को इसकी अधिकारी नहीं पाती तो उसके पिता से इलाज पर खर्च की गई राशि वसूल की जा सकती है। यह पड़ताल बच्ची के इलाज में फिलहाल बाधक नहीं बननी चाहिए।

हाईकोर्ट ने यह निर्देश एनजीओ सोशल ज्यूरिस्ट की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। एनजीओ ने बच्ची के पिता की ओर से याचिका दायर की थी। अस्पताल ने 50 हजार रुपए जमा नहीं किए जाने पर उसे वापस भेज दिया था।

याचिका पर जिरह करते हुए अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने कहा था कि बच्ची को फौरन सर्जरी की जरूरत है क्योंकि उसके दिल में छेद है और उसका एक वाल्व भी काम नहीं कर रहा है। फिलहाल यह बच्ची एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है और वहां इस सर्जरी की सुविधा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed