{"_id":"5b58b2fd4f1c1b45748b703a","slug":"delhi-hc-says-use-of-rainwater-drains-to-increase-ground-water-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूजल स्तर बढ़ाने के लिए बरसाती नालों का करें इस्तेमाल: हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूजल स्तर बढ़ाने के लिए बरसाती नालों का करें इस्तेमाल: हाईकोर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
delhi HC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में मानसून के दौरान भी जलभराव के बावजूद जिन इलाकों में भूजल स्तर नीचा है, वहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग के जरिए भूजल स्तर को सुधारा जा सकता है। यह टिप्पणी रेन वाटर हार्वेस्टिंग से जुड़ी एक याचिका पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने की है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और चंदरशेखर की पीठ ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए कहा कि राजधानी में कई पुरानी इमारतें हैं, जहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना संभव नहीं है। ऐसे इलाकों में वर्षा जल के संचयन के लिए बरसाती नालों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़कर बेहतर तंत्र बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
पीठ ने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगमों को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसी कॉलोनियों की पहचान करें जहां भूजल स्तर नीचे है। इसके बाद बरसाती नालों के जरिए वर्षा जल को इलाकों में पहुंचाकर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को मजबूत किया करें।
विज्ञापन
इसके साथ ही पीठ ने संबंधित प्राधिकरणों को ऐसी 5-7 कॉलोनियों में पायलट प्रोजेक्ट पर काम करने के निर्देश दिए हैं, जहां का भूजल स्तर, जलभराव की समस्या के दौरान काफी नीचे गिरा हुआ है। पीठ ने इस संबंध में 20 सितंबर तक एक्शन टेकन रिपोर्ट दायर करने के निर्देश दिए हैं।
यह जनहित याचिका वकील आर.के कपूर द्वारा दायर की गई है। याचिका में दिल्ली में खास तौर पर सरकारी इमारतों और अस्पतालों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाने की मांग की गई है।