{"_id":"5ce4c091bdec2207097100d5","slug":"delhi-gym-trainer-mohit-mor-shot-dead-in-najafgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में टिक टॉक ऐप पर सक्रिय जिम ट्रेनर को गोलियों से भूना, हत्यारे सीसीटीवी कैमरों में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में टिक टॉक ऐप पर सक्रिय जिम ट्रेनर को गोलियों से भूना, हत्यारे सीसीटीवी कैमरों में कैद
Wed, 22 May 2019 10:05 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 May 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
नजफगढ़ में जिम ट्रेनर को गोलियों से भूना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में नजफगढ़ इलाके में मंगलवार शाम बदमाशों ने टिक टॉक ऐप पर सक्रिय एक जिम ट्रेनर को गोलियों से भून दिया। घटना के समय वह एक फोटो स्टेट की दुकान में था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उधर, पुलिस ने गैंगवार की घटना से इंकार करते हुए आपसी रंजिश की बात कही है।
पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त मोहित मोर (27) के रूप में हुई है। वह हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला था। शाम करीब पांच बजे मोहित शनि मंदिर वाली गली में फोटो स्टेट की दुकान में आया था।
विज्ञापन
दुकानदार को कागजात देकर वह सोफे पर बैठ गया। इसी दौरान तीन हमलावर दुकान के अंदर दाखिल हुए। इनमें से दो ने हेलमेट पहन रखा था। तीसरा बदमाश गेट पर खड़ा रहा। हेलमेट पहने बदमाशों ने मोहित पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

दुकानदार किसी तरह बचकर निकल गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि रंजिश के अलावा अन्य कोण से भी मामले की जांच की जा रही है। मोहित के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश
पुलिस अधिकारियों ने दुकान के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। एक फुटेज में बदमाशों का चेहरा साफ तौर पर दिख रहा है। इसमें बदमाश दुकान के भीतर जाते हुए और वारदात को अंजाम देकर बाहर निकलते दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सक्रिय था मोहित
पुलिस को पता चला है कि मोहित सोशल मीडिया के टिक टॉक ऐप पर काफी सक्रिय था। इस पर उसके पांच लाख से अधिक फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। वह इंस्ट्राग्राम पर भी अपना वीडियो अपलोड करता रहता था।