फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Gym trainer kidnapped software company owner and kept roaming around for five hours

Delhi : सॉफ्टवेयर कंपनी के मालिक को अगवा कर पांच घंटे तक घुमाते रहे जिम ट्रेनर, डेढ़ लाख लूटे और तोड़ दिया हाथ

Wed, 14 Feb 2024 04:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Feb 2024 04:23 AM IST
सार

आरोपियों ने कारोबारी को ब्रेजा कार में बंधक बना लिया और उसे दिल्ली में करीब साढ़े पांच घंटे घुमाते रहे। बाद में आरोपी कारोबारी को अरविंदो मार्ग पर फेंक कर भाग गए।

विज्ञापन
Delhi: Gym trainer kidnapped software company owner and kept roaming around for five hours
demo pic

विस्तार

मीटिंग के बहाने बुलाकर जिम ट्रेनरों ने साफ्टवेयर कंपनी के मालिक मोहित सक्सेना का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने कारोबारी को ब्रेजा कार में बंधक बना लिया और उसे दिल्ली में करीब साढ़े पांच घंटे घुमाते रहे। बाद में आरोपी कारोबारी को अरविंदो मार्ग पर फेंक कर भाग गए। जिम ट्रेनरों ने कारोबारी के साथ कार में जमकर मारपीट कर हाथ तोड़ दिया और करीब डेढ़ लाख रुपये जबरन निकलवा लिए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशनगढ़ थाना पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए तीन जिम ट्रेनरों हृदेश कुमार(26), मो. अजीज उर्फ अज्जी(27) और आर. विजय (22) को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से कारोबारी से लूटे गए एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार होनचोस इन्फो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक व पश्चिम विहार निवासी मोहित सक्सेना (35) ने दिल्ली पुलिस को अपने साथ हुई लूटपाट की शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके अकाउंटेंट सुबीर मंडल ने हृदेश मार नाम के एक व्यक्ति के साथ एक व्यावसायिक बैठक तय की। कारोबारी अपनी बीएमडब्ल्यू कार से अकाउंटेंट के साथ जब कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया पहुंचे, तो हृदेश तीन अन्य व्यक्तियों के साथ कारोबारी की कार में बैठ गया। 
विज्ञापन


कार में बैठते ही हृदेश कुमार व उसके साथियों ने कारोबारी को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उनकी सोने की चेन ले ली और बैंक खाते से 1,50,000 रुपये निकालने के लिए मजबूर किया। इसके बार आरोपी कारोबारी को अरविंदो मार्ग पर फेंक कर चले गए। मामला दर्जकर एसीपी रणबीर सिंह की देखरेख में किशनगढ़ थानाध्यक्ष शंभू नाथ, एटीओ इंस्पेक्टर अमित चौधरी, एसआई. धर्मेंद्र, हवलदार योगेश कुमार व योगेश शर्मा की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व स्थानीय मुखबिरी से पुलिस टीम ने वार्ड नं- 3, महरौली निवासी हृदेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूछताछ के बाद अभियुक्त मो. अजीज उर्फ अज्जी पुत्र मो. रामजन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तीसरे आरोपी आर. विजय पुत्र आर. रमेश को गिरफ्तार कर लिया। कारोबारी को लूटने की साजिश इनके दोस्त बबली ने रची थी।


कारोबारी के बारे में ऐसे पता लगा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अकाउंटेंट किशनगढ़ में रहता है। वह जिम व पार्क में लोगों को कहता था कि उसे कालिंग करने वाले लड़कों की जरूरत है। ये बात सुनकर आरोपियों ने कारोबारी को बुलाकर लूटपाट की साजिश रच ली। हृदेश पेशे से जिम ट्रेनर है और पैसों के लालच में उसने अपने साथियों के साथ साजिश रचकर अपराध को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed