फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi gurdwaras making langar for one lakh people daily 

दिल्ली: गुरुद्वारों में रोज एक लाख लोगों के लिए बन रहा लंगर, सरकार भी जरूरतमंदों में बांट रही 

Thu, 16 Apr 2020 08:33 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 16 Apr 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
delhi gurdwaras making langar for one lakh people daily 
सांकेतिक तस्वीर

संकट की इस घड़ी में गुरुद्वारों का लंगर जरूरतमंदों की भूख मिटा रहा है। दिल्ली के कई गुरुद्वारों में सैकड़ों सेवादार लंगर बनाकर लोगों में वितरित कर रहे हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जहां गुरुद्वारों में रोज एक लाख लोगों के लिए लंगर बनवा रही है, वहीं कमेटी के दो पूर्व अध्यक्ष भी अपने-अपने स्तर पर लंगर तैयार करवाकर लोगों तक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


खास बात यह भी है कि अपना सहयोग देने के लिए कई गैर-सरकारी संगठन भी यहीं से लंगर लेकर अपने-अपने इलाकों में वितरित कर रहे हैं, वहीं दिल्ली सरकार भी यहां का बना लंगर ही लोगों में वितरित करवा रही है।
विज्ञापन


400 से अधिक सेवादार जुटे
एक लाख लोगों के लिए दिल्ली के चार गुरुद्वारों बंगला साहिब, नानक प्याऊ, शीश गंज और राजौरी गार्डन में लंगर बन रहा है। प्रत्येक गुरुद्वारे में 25 हजार लोगों के लिए लंगर बनाया जाता है। इस काम में 400 से अधिक सेवादार जुटे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12-15 हजार किलो लगती है सामग्री
एक लाख लोगों का खाना बनाना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए प्रतिदिन 12-15 हजार किलो खाद्य सामग्री को पकाया जाता है। प्रबंधक कमेटी के अनुसार, प्रतिदिन 4 हजार किलो आटे की रोटियां, 3 हजार किलो चावल, 3 हजार किलो आलू और एक हजार किलो दाल-राजमा पकाया जाता है। बंगला साहिब गुरुद्वारे में रोटियां मशीन से बनाई जाती हैं। मशीन से एक घंटे में पांच हजार रोटियां सेकी जाती हैं।

दिल्ली सिख गुरुद्वार प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सिख धर्म सेवा का पाठ पढ़ाता है। जरूरतमंदों की सेवा करना ही हमारा धर्म है। कोशिश बराबर रहती है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में जरूरतमंद लोगों की सेवा करें। इन दिनों एक लाख लोगों के लिए प्रतिदिन लंगर तैयार किया जा रहा है।

प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने कहा कि न कोई पद और न ही कोई लालच है। प्रतिदिन 10 हजार जरूरतमंदों को लंगर दिया जा रहा है। इंसानियत की भलाई के लिए सिख धर्म बराबर सेवारत रहता है।


प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष  मनजीत सिंह जीके ने कहा कि दिल्ली की संगत के सौजन्य से गुरुद्वारा सिंह सभा (ग्रेटर कैलाश पहाड़ी वाला) की तरफ से लंगर तैयार किया जा रहा है। यहां से जरूरतमंदों के लिए लंगर भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed