फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Gurdwara elderly serviceman shot dead, captured in CCTV camera

दिल्ली: गुरुद्वारा के बुजुर्ग सेवादार की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Tue, 24 Nov 2020 08:42 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 24 Nov 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Gurdwara elderly serviceman shot dead, captured in CCTV camera
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने गुरुद्वारा के बुजुर्ग सेवादार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को बुजुर्ग के घर के सामने अंजाम दिया गया। बुजुर्ग का रोहिणी स्थित कराला गांव में प्रॉपर्टी का कारोबार भी था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस प्रॉपर्टी को लेकर विवाद की वजह से हत्या की आशंका जता रही है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त आत्म सिंह(70) के रूप में हुई है। वह एच ब्लॉक विकासपुरी में अपनी पत्नी और एक बेटे के साथ किराये के मकान में रहते थे। उनका एक बेटा लंदन में रहता है। परिवार वालों ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे वह रोज की तरह कराला से अपने घर पहुंचे। कार को सड़क किनारे खड़ी कर वह निकल रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश वहां आए, एक बदमाश बाइक पर बैठा था जबकि दूसरा बदमाश उनकी कार के दरवाजे के पास आया और आत्म सिंह पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली उनकी गर्दन के पीछे लगी।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग कार की तरफ भागे। लोगों को आता देख गोली चलाने वाला बदमाश बाइक पर बैठकर साथी के साथ फरार हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों बदमाशों ने हेल्मेट पहन रखा था। जिसकी वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई। इसी दौरान परिवार के लोग भी घर से बाहर आ गए और घायल आत्म सिंह को पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां  डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित का कहना है कि जांच में पता चला है कि हाल ही में आत्म सिंह ने प्रॉपर्टी के कई सौंदे किए थे। आशंका है कि इन सौदों में किसी बात को लेकर विवाद या फिर रुपये की लेन-देन की वजह से उनकी हत्या की गई है।

बुजुर्ग अफगान शरणार्थी थे, गुरुद्वारा में करते थे सेवा

जांच में पता चला कि आत्म सिंह अफगानिस्तानी शरणार्थी थे। 28 साल पहले दिल्ली आए थे। उसके बाद से वह कराला गांव के आनंदपुर धाम के गुरुद्वारा में सेवा करने लगे। साथ ही 13 साल से वहां के प्रधान भी थे। गुरुद्वारा के पास ही प्रॉपर्टी का काम करने लगे। परिवार वालों ने बताया कि सोमवार शाम घर आने से 15 मिनट पहले उसने पत्नी को फोन कर पानी गर्म करने के लिए कहा था। पानी गर्म करने के बाद परिवार वाले उनके आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पता चला कि घर के बाहर उन्हें गोली मार दी गई है। परिवार वाले बदहवास होकर वहां पहुंचे और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
विकासपुरी में बुजुर्ग की हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उसके बाद से फुटेज व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए वायरल हो रहा है। फुटेज में दिख रहा है कि शाम में आत्म सिंह ने घर के पास सड़क किनारे अपनी कार रोकी। वह कार से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक उनकी कार के पास से गुजरे। कुछ कदम दूर जाने के बाद अचानक बदमाश ने अपनी बाइक को यूटर्न किया और आत्म सिंह की कार के पास पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा जबकि दूसरे बदमाश ने कार के गेट के पास पहुंचकर ताबड़तोड़ गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed