फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi green park drive through facility is available now

दिल्ली: अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे कोरोना सैंपल दे पाएंगे लोग, ग्रीन पार्क में भी शुरू हुआ ड्राइव थ्रू टेस्ट

Fri, 26 Jun 2020 05:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 26 Jun 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Delhi green park drive through facility is available now
कोरोना का तीसरा ड्राइव थ्रू टेस्टिंग सेंटर(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के पंजाबी बाग और साकेत के बाद अब ग्रीन पार्क में सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम के पास भी लोगों को ड्राइव थ्रू टेस्ट की सुविधा मिलेगी। यहां कोरोना टेस्ट के लिए लोग अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे सैंपल दे पाएंगे। यह सुविधा एक निजी लैब ने शुरू की है। 

विज्ञापन


लैब के सीईओ डॉ. अर्जुन ने बताया कि ड्राइव थ्रू टेस्ट के जरिए लोग संक्रमण से बचे रहते हैं और जांच में लगे टेक्नीशियन भी सुरक्षित रखते हैं। अब यह सुविधा ग्रीन पार्क में सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम के पास भी शुरू कर दी गई है। जांच कराने के लिए अडवांस में 20 मिनट पहले यह बुकिंग होती है। लोगों के जांच केंद्र पर पहुंचने के बाद  सिर्फ दो से पांच मिनट में सैंपल ले लिया जाएगा।
विज्ञापन


साइन लैंग्वेज के जरिए होती है बात
मरीज किस समय आएगा, उसके समय के हिसाब से एक 20 मिनट का स्लॉट दिया जाता है। जांच कराने वाले व्यक्ति को तय समय पर आना होता है और उन्हें पहले गाड़ी का नंबर बताना होता है। डॉ. अर्जुन ने बताया कि यह पूरा काम सूचना बोर्ड के जरिए दर्शाया गया है, प्रवेश गेट पर भी एंट्री साइन लैंग्वेज के जरिए होती है। गाड़ी नंबर मिलते ही व्यक्ति को प्रवेश दिया जाता है। उनके सैंपल क्लेक्शन केंद्र के पास पहुंचने पर वहां मौजूद टेक्नीशियन उनसे साइन लैंग्वेज में ही बात करते हैं। इसके बाद गाड़ी में बैठे-बैठे ही सैंपल ले लिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed