{"_id":"5eb840f18ebc3e907a6fdd90","slug":"delhi-govt-unlikely-to-allow-opening-of-private-liquor-shops-home-ministry-guidelines","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार नहीं दे सकती प्राइवेट शराब के ठेके खोलने की अनुमित, वजह है यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार नहीं दे सकती प्राइवेट शराब के ठेके खोलने की अनुमित, वजह है यह
Sun, 10 May 2020 11:29 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 10 May 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान खोले गए शराब के ठेकों पर लग रही भीड़ के मद्देनजर मांग उठ रही है कि राजधानी में प्राइवेट शराब के ठेकों को भी खोल देना चाहिए। लेकिन सरकार इस तरह की अनुमति नहीं दे सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार 400 प्राइवेट शराब की दुकानों को खोलने की मंजूरी नहीं दे सकती क्योंकि वे गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार लॉकडाउन में छूट अंतर्गत नहीं आते हैं। हालांकि दिल्ली में कंटेनमेंट जोन के बाहर करीब 200 सरकारी दुकानों को खोलने की मंजूरी दे दी गई है। प्राइवेट शराब दुकानदारों को अब भी दुकान खोलने के आदेशों का इंतजार है।
विज्ञापन
इस महीने की शुरूआत में सरकार ने एल-7 लाइसेंस धारक प्राइवेट शराब दुकानदारों को चिन्हित कर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित शर्तों को पूरा करने के लिए कहा था। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने ऐसी दुकानों का निरीक्षण कर एक रिपोर्ट जमा की है। सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि कोई भी प्राइवेट शराब की दुकान दिल्ली में नहीं खुल सकती क्योंकि गृह मंत्रालय की शर्तों को पूरा नहीं करते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में लगभग 400 निजी शराब की दुकानें हैं, जबकि अन्य 400 सरकारी संचालित आउटलेट हैं। दिल्ली सरकार शराब की बिक्री से सालाना 5,000 करोड़ रुपये कमाती है।