फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi govt set up 15 lakh plants

दिल्ली लगवाएगी 15 लाख औषधीय पौधे

Mon, 06 Jun 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
delhi govt set up 15 lakh plants

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार इस साल 15 लाख सामान्य व औषधीय पौधे लगाएगी। पौधे कितने बचे और कितने सही तरीके से लगाए गए, इसकी थर्ड पार्टी ऑडिट और पेड़ों की जनगणना भी एजेंसियां कराएंगी, ताकि जवाबदेही बनी रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन और पयर्टन मंत्री कपिल मिश्रा समेत तमाम विधायक व अधिकारी की मौजूदगी में रविवार को गढ़ी मांडू सिटी फॉरेस्ट में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


सरकार ने इस साल विश्व पर्यावरण दिवस का थीम, जीवन के लिए जंगल जरूरी-वन्य जीव के अवैध व्यापार के खिलाफ जंग रखा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी 42 सिटी फॉरेस्ट को इस तरह से विकसित करेंगे कि वहां प्राकृतिक वनस्पतियों और वन जीव की रक्षा के साथ स्थानीय लोगों को जॉगिंग ट्रैक भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के सिटी फॉरेस्ट में राष्ट्रीय पर्यावरण पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किए जाने की क्षमता है।  केजरीवाल ने कहा, दिल्ली सरकार शहर में जैव विविधता को लेकर संवेदनशील है। लुप्त जानवर और पौधों के संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है।

गढ़ी-मांडू सिटी फॉरेस्ट वजीराबाद गांव के पास यमुना के पूर्वी हिस्से में 890 एकड़ में फैला है। जैव विविधता वाले सिटी फॉरेस्ट में 147 प्रजाति के स्तनधारी, सरीसृप, तितलियां, झाड़ियां व जलीय पौधों सहित 65 प्रजातियां हैं।

delhi govt set up 15 lakh plants

पर्यावरण दिवस पर इन्होंने भी लगाए पौधे
पूर्वी दिल्ली के वार्ड नंबर 216 के निगम पार्षद राजीव वर्मा ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पार्कों में पौधे लगाए और पर्यावरण दिवस पर लोगों को जागरूक किया। समाज विकास संगठन के अध्यक्ष ओमकार शर्मा समेत तमाम लोगों की मौजूदगी में राजीव वर्मा ने कहा कि पौधों की रक्षा करें, ताकि प्राकृतिक संतुलन ना बिगड़े।

पौधे लगाए और भेंट किए
पूर्वी दिल्ली स्थित द लीला एंबीएंस कंवेशन होटल ने भी पर्यावरण दिवस के उपलब्ध में शनिवार को होटल के सामने मुख्य सड़क पर पौधरोपण किया। होटल के महाप्रबंधक जयदीप आनंद ने बताया कि अतिथियों को पर्यावरण दिवस पर पौधे भेंट किए गए।

जो पौधे नहीं ले जा सकते थे, उनके हाथ से पौधे नाम के साथ लगवाए गए। जनसंपर्क हेड देवाश्री महाजन ने बताया कि कर्मचारियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed