{"_id":"5cf3f8f6bdec2207514f42e8","slug":"delhi-govt-plans-to-make-metro-and-bus-travels-free-for-women-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का मिल सकता है तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का मिल सकता है तोहफा
Sun, 02 Jun 2019 10:06 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
डीटीसी बस और मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली सरकार दिल्ली मेट्रो और डीटीसी में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दे सकती है। परिवहन मंत्री ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) से इस योजना को लागू करने के तकनीकी पहलुओं पर काम करने को कहा गया है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के सूत्रों के अनुसार, डीएमआरसी से यह योजना लागू करने का तरीका भी पूछा गया है। योजना डीटीसी की बसों में लागू करने पर प्रतिवर्ष करीब 1200 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। दिल्ली सरकार इसे वहन करने के उपाय ढूंढ रही है। वैसे परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मेट्रो व डीटीसी के अधिकारियों से कहा है कि यह योजना हर हाल में जल्द से जल्द लागू करनी है।
विज्ञापन
बसों व मेट्रो में करीब 33 प्रतिशत यात्री महिलाएं होती हैं। सरकार इस योजना को बसों और मेट्रो में एक साथ विधानसभा चुनाव के पूर्व लागू करने की सोच रही है। क्लस्टर स्कीम की बसों में यह योजना लागू होगी। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मीडिया से बात करने वाले हैं। कयास है कि वह बिजली के फिक्स चार्ज, महिलाओं को मेट्रो व डीटीसी बसों में मुफ्त सवारी करने के मामले पर सरकार की नीतियों से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन