फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi govt don't want to create bandra station like situation, delhi police appeals to migrant workers to stay calm in lockdown

मुंबई की गलती दोहराना नहीं चाहती दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस ने की लोगों से ये खास अपील

Thu, 30 Apr 2020 08:37 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 30 Apr 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
delhi govt don't want to create bandra station like situation, delhi police appeals to migrant workers to stay calm in lockdown
बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा हुए प्रवासी मजदूर - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

पिछले दिनों सोशल मीडिया में फैली एक अफवाह के कारण मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई थी। इससे कोरोना संक्रमण के काल में असहज स्थिति पैदा हो गई थी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस नहीं चाहती कि उस तरह की कोई स्थिति यहां भी पैदा हो और मामला बिगड़ जाए। इसीलिए दिल्ली पुलिस ने एक अपील जारी कर कहा है कि बाहर से आए हुए लोगों को उनके घरों को भेजने के लिए एक उचित व्यवस्था की जाएगी। सरकार इसके लिए विचार कर रही है। लेकिन तब तक लोग पूर्व स्थिति में रहें और किसी अफवाह पर यकीन न करें।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधावा ने गुरुवार को कहा कि गृहमंत्रालय ने बाहर से आए छात्रों और कामगर लोगों को उनके घरों को वापस भेजने की बात कही है। इसके लिए दिल्ली सरकार और पुलिस आपस में मिलकर एक सिस्टम बनाने की कोशिेश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्दी ही इसके संदर्भ में कोई उचित फैसला कर लिया जाएगा और लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। लेकिन तब तक लोगों को कोरोना की लड़ाई में पुलिस का उसी तरह से साथ देना चाहिए जैसा कि वे अब तक देते आए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी तरह के अफवाह से बचना चाहिए और केवल सरकार और पुलिस की बात पर ध्यान देना चाहिए।

वहीं, दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि बाहर से आए लोगों को उनके घरों को भेजने के लिए सरकार काम कर रही है। वे बाहर से आए लोगों को सुरक्षित उनके घरों को भेजने के लिए पूरी व्यवस्था करेंगे। इसके लिए उनकी उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों के लोगों से बात चल रही है।

सत्येंद्र जैन ने बताया कि जिन राज्य के लोग हैं, उनको वापस ले जाने की जिम्मेदारी उन्हीं राज्यों को उठानी है। लेकिन इसके पहले लोगों को यहां पर स्वास्थ्य जांच करानी होगी। इसके लिए दिल्ली सरकार तैयारी कर रही है। जल्दी ही एक समुचित व्यवस्था बनाई जाएगी और लोगों को उनके घर भेजा जाएगा।

लाखों की संख्या में रहते हैं लोग

दिल्ली में भारी संख्या में बाहर से आए लोग रहते हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और हरियाणा सहित अनेक राज्य शामिल हैं। लॉकडाउन के कारण ठप हुए कामकाज के बीच लोग जल्द से जल्द अपने घरों को वापस जाना चाहते हैं।

पिछले दिनों भारी संख्या में लोग पैदल ही अपने घरों को जाने के लिए निकल पड़े थे। अगर लॉकडाउन आगे बढ़ता है तो एक बार फिर लोगों का धैर्य जवाब दे सकता है। फिलहाल सरकार ने अब लोगों को उनके घर भेजने के लिए कहा है। यही कारण है कि अब लोग सरकार के कदमों का इंतजार कर रहे हैं।

मुंबई में एक अफवाह पड़ी थी भारी

सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह के कारण गत 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सोशल मीडिया के संदेश में लोगों को कह दिया गया कि सरकार बाहर से आए हुए लोगों को उनके घर भेजने के लिए ट्रेन चलाने जा रही है।



लॉकडाउन में मुंबई में फंसे लोग इस अफवाह के कारण अपने घरों को जाने के लिए स्टेशन की ओर पैदल ही चल पड़े, जिससे स्थिति काफी खराब हो गई थी। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed